यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gola Gokarnanath By Election:गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में BJP प्रत्याशी बने अरविंद गिरि के पुत्र अमन
Gola Gokarannath Assembly By Election 2022 प्रदेश की अन्य पार्टियां भले ही अभी प्रत्याशी तलाश रही हैं लेकिन भाजपा ने ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। Aman Giri is BJP Candidate from Gola Gokarannath : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव (Assembly By Election 2022) के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से भाजपा ने अमन गिरि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव तीन नवंबर को प्रस्तावित है। प्रदेश की अन्य पार्टियां भले ही अभी प्रत्याशी तलाश रही हैं, लेकिन भाजपा ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक अरविंद गिरि (Arvind Giri) के पुत्र अमन गिरि (Aman Giri) को अपना प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी गोला गोकर्णनाथ से सहानुभूति लहर का लाभ लेने के प्रयास में है। इसी क्रम में उसने पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोला गोकर्णनाथ से विधायक रहे भाजपा के अरविंद गिरि के निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव के लिए पार्टी ने बीते दिनों ही बैठक में अपना प्रत्याशी तय कर लिया था।
माना जा रहा था कि पार्टी पूर्व विधायक के बेटे अमन गिरी पर दांव लगा सकती है। आज पार्टी ने अमन का नाम घोषित कर दिया। इस सीट पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, ठाकुर प्रसाद गंगवार और ईश्वरदीन वर्मा भी दावेदारी कर रहे थे।
मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पैनल के साथ आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन हुआ था। इसी में अमन के नाम पर मुहर लगी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में उप चुनाव के लिए चार दावेदारों का पैनल तैयार किया गया।
पैनल को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया। पार्टी के नेताओं ने माना था कि क्षेत्र में अरविंद गिरि के प्रभाव को देखते हुए उनके परिवार के प्रति स्थानीय मतदाता और कार्यकर्ताओं की सहानुभूति बनी है। इसी कारण अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया गया।
