Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से भागे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने पकड़कर फिर नेपाल को सौंपा, सीमा पर बढ़ी चौकसी

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 05:26 PM (IST)

    नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान जेल से भागे दो भारतीय कैदियों को लखीमपुर खीरी की हजारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये कैदी हरिराम मौर्य और प्रेम सिंह के लड़के नेपाल के महेंद्र जेल में बंद थे। वे जेन जी आंदोलन के समय 10 सितंबर को भागकर भारत आ गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें 11 सितंबर को पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया।

    Hero Image
    नेपाल जेल से भागे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने पकड़ कर नेपाल को सौंपा।

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। नेपाल में हुए उग्र आंदोलन के दौरान नेपाल जेल से भागे दो कैदियों को हजारा पुलिस ने पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया है। नेपाल में जेन जी आंदोलन के दौरान नेपाल जेल में निरुद्ध भारतीय कैदी भागकर घर आ गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन्हे उनके घर से पकड़कर पीलीभीत पुलिस ने नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि पीलीभीत जनपद के थाना हजारा क्षेत्र के बमनपुर भागीरथ टिल्ला नंबर चार निवासी हरिराम मौर्य काफी समय से नेपाल के महेन्द्र जेल में सजा काट रहा था। उसकी सजा भी पूरी होने वाली थी।

    पीलीभीत के पूर्व जिला पंचायत गुरिया सिंह के पड़ोसी प्रेम सिंह का लड़का भी महेंद्र जेल में निरुद्ध था। दोनों भागकर 10 सितंबर को अपने घर आ गए थे। थाना हजारा पुलिस द्वारा दोनों को 11 सितंबर को उनके घर से पकड़कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।