Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौकरी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन जरूरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 16 Sep 2020 11:29 PM (IST)

    बेरोजगार अभ्यर्थी नौकरी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं

    नौकरी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन जरूरी

    लखीमपुर- बेरोजगार अभ्यर्थी नौकरी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं। कोरोना काल में ऑनलाइन रोजगार मेले सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा भी अपना विवरण अपलोड किया जाता है। पंजीकृत अभ्यर्थी अपनी आइडी और पासवर्ड के माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर इन रिक्तियों को देखकर अपनी योग्यता के अनुरूप कंपनियों का चयन कर उनमें आवेदन कर सकता है। कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुरूप अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उनके मोबाइल पर करके सीधे चयन कर रही हैं। इसलिए युवाओं को रोजगार के लिए हताश होने की जरूरत नहीं है। अपनी आइडी और पासवर्ड से सेवायोजन पोर्टल पर समय-समय पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह बात जिला सहायता रोजगार अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी ने बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय पर आयोजित प्रश्न पहर के कार्यक्रम में बताई। उन्होंने अभ्यर्थियों द्वारा फोन पर पूछे गए सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। प्रश्न: बेरोजगार नौकरी के लिए क्या करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवेक मिश्रा, संपूर्णानगर, छाया भानपुर खजुरिया।

    उत्तर: सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल सेवायोजनडॉट यूपीडॉट एनआइसीडॉट इन पर पंजीकरण करा लें और समय-समय पर अपनी आइडी देखते रहें। पोर्टल पर कंपनियों ने भी अपना विवरण अपलोड कर रखा है। जिस कंपनी के लिए उपयुक्त लगे उसमें आवेदन करें। कंपनी साक्षात्कार लेकर आपका चयन कर लेगी। प्रश्न: इंटर पास बेरोजगार क्या करें।

    विपिन कुमार, निघासन।

    उत्तर: सेवायोजन विभाग में पंजीयन तीन साल के लिए होता है। उसका रिन्यूवल करा लें। ऑनलाइन हो रहे रोजगार मेले में घर बैठे भागीदारी करें निश्चित ही सफलता हासिल होगी। प्रश्न: कौशल विकास से सिलाई का काम सीखा, अब अपना काम शुरू करने के लिए क्या करें।

    श्रुति शुक्ला गढ़ी रोड, राजेश कुमार यादव बेहजम। उत्तर: यदि नौकरी चाहती हैं तो सेवायोजन में अपना पंजीकरण करा लें। यदि सिलाई के काम में पारंगत हैं तो जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से बैंक में कर्ज के लिए आवेदन करें। कोरोना काल में ऑनलाइन रोजगार मेला लग रहा है। बीते मंगलवार को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन हुआ था इसमें आठ कंपनियां आई थीं। दूसरा ऑनलाइन रोजगार मेला 25 से 30 सितंबर के मध्य आयोजित होगा। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सेवायोजन के पोर्टल पर अपनी आईडी से खोलकर जानकारी हासिल करते रहें।

    प्रश्न: महिलाओं के समूह का संचालन कर रही हैं रोजगार के लिए क्या करें।

    मालती मौर्या भानपुर खजुरिया, तारिक हुसैन गोटइयाबाग। उत्तर: एनआरएलएम से महिलाओं के समूह बनाए गए हैं। इसका विकास भवन में कार्यालय है। यहां आकर उनके अधिकारियों से वार्ता करें। समूह से जुड़ी महिलाएं सेवायोजन विभाग में भी अपना अलग-अलग पंजीकरण करा सकती हैं। इसमें उन्हें यह बताना होगा कि किस क्षेत्र में वह पारंगत हैं। प्रश्न: बेटी इंटर आर्ट साइड की छात्रा है। उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन करें।

    रीता शुक्ला, वाजपेयी कॉलोनी लखीमपुर।

    उत्तर: बेटी ने इंटर में यदि इंग्लिश विषय ले रखा है तो ग्रेजुएशन में अंग्रेजी और हिदी साहित्य लें। यदि डिग्री कॉलेज में शिक्षक की नौकरी चाहती हैं तो अंग्रेजी विषय से परास्नातक करें और नेट की परीक्षा की तैयारी करें और इंटर कॉलेज में शिक्षक के लिए बीएड जरूरी है।

    प्रश्न: अपना रोजगार करना चाहते हैं लेकिन, बैंक गारंटी के नाम पर परेशान कर रही है। पंकज कुमार पांडेय बौंठा, सुशील कुमार गोपालापुर, अजय कुमार शुक्ला संपूर्णानगर।

    उत्तर: स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित हैं। इनके अलावा भी विभिन्न योजनाएं हैं। जिस रोजगार को करना चाहते हैं सबसे पहले उसकी तह में जाकर नफा और नुकसान का आंकलन करें। इसके बाद जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और जिला उद्योग केंद्र में संबंधित व्यवसाय के लिए प्रोजेक्ट बनाकर दाखिल करें। बैंक अपनी पूंजी सिक्योर करने के लिए गारंटी मांगती है। ओडीओपी योजना में सुशील ने आवेदन किया था। जिला उद्योग केंद्र से फाइल इलाहाबाद बैंक की अमृतागंज शाखा में भेजी गई थी। जिसे सर्विस एरिया में नही है बताकर वापस कर दिया गया। प्रश्न: क्या आउटसोर्सिग की भर्ती भी सेवायोजन से होगी। रितेश मिश्रा, द्वारिकापुरी

    उत्तर: शासन ने सभी विभागों और कार्यालयों में आउटसोर्सिग कर्मियों की भर्ती गर्वमेंट ई-मार्केटिग के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए सभी बेरोजगार सेवायोजन के पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करा लें। सभी सर्विस प्रोवाइडर सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जेम के माध्यम से उनको विभाग की रिक्तियां मिलने के बाद उनके द्वारा इन रिक्तियों को सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निर्धारित और पंजीकृत अभ्यर्थी ही अपने आवेदन कर सकेंगे। प्रश्न: सेवायोजन विभाग में चल रहे शिक्षा मार्गदर्शन केंद्र में कैसे प्रवेश लें। सुनीता गौतम धौरहरा, गीता गौतम देवकली।

    उत्तर: सेवायोजन विभाग में अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़े वर्गों के 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों को समूह ग की नौकरी के लिए तैयारियां कराई जाती हैं। यह प्रशिक्षण छह माह का दिया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी इंटर पास हो। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराकर इस समय फार्म भर सकते हें। 21 सितंबर तक प्रवेश लिए जाएंगे।