Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kushinagar Flood Alert: चेतावनी बिंदु से 70 सेमी ऊपर नारायणी, अब बाढ़ का सता रहा डर

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 03:33 PM (IST)

    नेपाल में भारी बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर बह रही है जिससे दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे के गांवों में दहशत फैल गई है।

    Hero Image
    चेतावनी बिंदु से 70 सेमी ऊपर नारायणी, बाढ़ का डर

    -संवाद सूत्र, खड्डा। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण वाल्मीकिनगर बैराज से डिस्चार्ज बढ़ाया जा रहा है। इससे नारायणी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने लगी है। बुधवार की सुबह चार बजे से 10 बजे तक लगातार डिस्चार्ज में बढ़ोत्तरी होती रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे भैसहा गेज पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 75 सेमी ऊपर 95.75 मीटर पर पहुंच गया। इसकी जानकारी होते ही दियारा के लोग सहम गए। हालांकि दोपहर बाद डिस्चार्ज में कमी हुई तो जलस्तर पांच सेमी नीचे आया।

    सुबह 10 बजे वाल्मीकिनगर बैराज से एक लाख 97 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया तो नारायणी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ने लगा। मानसून सत्र में अब तक सर्वाधिक मात्रा में हुए डिस्चार्ज की जानकारी होते ही दियारा के शिवपुर, मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायनपुर, सालिकपुर, महदेवा, शाहपुर आदि गांवों में नदी के किनारे बसे लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हो उठे।

    दोपहर 12 बजे के बाद डिस्चार्ज में कमी होने लगी तो लोगों ने राहत महसूस की। शाम चार बजे जलस्तर में भी 5 सेमी की आंशिक गिरावट दर्ज की गई। बाढ़ खंड विभाग के एसडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि बैराज से लगातार पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जा रहा है।

    विभाग पूरी सतर्कता के साथ तटबंधों और कमजोर स्थानों की निगरानी करा रहा है। एसडीएम रामवीर सिंह ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रभावित होने वाले गांवों में राजस्व टीम सक्रिय है। राहत व बचाव दल को भी तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में नदी का होगा पुनरुद्धार, प्रशासन ने खींचा खाका; खर्च होंगे 6.22 करोड़

    यह रहा बुधवार का डिस्चार्ज

    वाल्मीकिनगर बैराज से सुबह चार बजे एक लाख 31 हजार, छह बजे एक लाख 63 हजार आठ सौ, आठ बजे एक लाख 91 हजार दो सौ, सुबह 10 बजे एक लाख 97 हजार सात सौ, दोपहर 12 बजे एक लाख 75 हजार, दो बजे एक लाख 75 हजार, शाम चार बजे एक लाख 75 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज किया गया।