UP के इस शहर में पकड़े गए 50 उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस
कुशीनगर में उत्पाती बंदरों से परेशान लोगों को राहत मिली। बुधवार को लगभग 50 बंदर पकड़े गए जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तंग कर रहे थे। एक बच्चे को बंदर ने काट लिया था जिससे अन्य बच्चे भी डरे हुए थे। सभासद केशव सिंह की सूचना पर नगरपालिका परिषद ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया। बस्ती से आई टीम ने पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा।
जागरण संवाददाता, बुद्धनगरी (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बुधवार को लगभग 50 उत्पाती बंदर पकड़े गए। बहुत दिनों से यह बंदर पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को तंग करते थे। कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चे को बंदर ने काट लिया था। इससे अन्य बच्चे भयभीत थे। साथ ही बंदर घरों में घुसकर खाद्य व अन्य सामान नष्ट करते थे।
इसकी सूचना बुद्धनगरी वार्ड के सभासद केशव सिंह ने नगरपालिका परिषद को दी थी। नपा ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। बस्ती से बंदर पकड़ने वाली टीम ने बुद्ध मंदिर मार्ग पर पिजड़ा लगाया और उसमें बंदरों के लिए भोजन रखा।
भोजन के लालच में बंदर पिजड़े में आकर फंसते गए। सिंह ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।