Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Murder in Kushinagar: कुशीनगर में सनसनीखेज वारदात; विवाहिता का इस हाल में मिला शव, देखकर कांप गए लोग

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 11:23 AM (IST)

    Murder in Kushinagar उत्‍तर-प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता का शव मिला है। मृतका के शव के पास शराब व एनर्जिक ड्रिंक की बोतलें कुछ कपड़े आदि मिले तथा मृतका के गले गाल हाथ तथा कुछ अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं जिससे दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    Hero Image
    Murder in Kushinagar: मौके पर जांच करती पुलिस। जागरण

    जागरण संवाददाता तुर्कपट्टी। Murder in Kushinagar तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव के राम जानकी मन्दिर के पीछे तालाब के निकट एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति देख प्रत्यक्षदर्शी हत्या से पहले दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका पिंकी (36)का विवाह 21 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी निवासी संजय सिंह से हुआ था जिनसे मृतका के दो बेटे हैं। पंद्रह वर्ष पूर्व पति-पत्नी में कलह के चलते पिंकी बिगत बारह वर्ष से अपने मायके थानाक्षेत्र के कुरमौटा में रहती थी।

    परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे मृतका अपने घर से कहीं जाने के लिए निकली। काफी समय तक मृतका के घर वापस नहीं आने पर भाभी गीता पत्नी अशोक ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल पहले व्यस्त रहा फिर रात लगभग दस बजे स्वीच आफ हो गया।

    इसे भी पढ़ें- सोनभद्र से रेस्क्यू कर यूपी के इस चिड़‍ियाघर लाए गए छह हिरण, इसे ही लेकर बॉलीवुड स्‍टार को मिली थी सजा

    शुक्रवार की सुबह 6 बजे तालाब मालिक सिंगासन तालाब की तरफ पहुंचा तो बगल के गेहूं के खेत महिला का शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तथा घटनास्थल की स्थित देख फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। टीम द्वारा सघन जांच में मृतका के शव के पास शराब व एनर्जिक ड्रिंक की बोतलें, कुछ कपड़े आदि मिले तथा मृतका के गले, गाल, हाथ तथा कुछ अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    इस सम्बंध में सीओ अभिषेक कुमार अजेय ने कहा कि फॉरेंसिक अपना कार्य कर रही है। पुलिस भी बिन्दुओं पर जांच कर कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें-25 या 26 मार्च, जानिए कब खेली जाएगी होली, यहां से दूर होगी आपकी कन्‍फ्यूजन