विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024 Date: 25 या 26 मार्च, जानिए कब खेली जाएगी होली, यहां से दूर होगी आपकी कन्‍फ्यूजन

Published: Fri, 22 Mar 2024 08:08 AM (IST)

Holi 2024 Date फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (24 मार्च) को रात 10ः27 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा। क्योंकि इस ...और पढ़ें

Holi 2024 Date गोरखपुर में होली को लेकर असमंजस है।
Holi 2024 Date गोरखपुर में होली को लेकर असमंजस है।

HighLights

  1. 24 को रात 10:27 बजे के बाद किया जाएगा होलिका दहन
  2. भगवान नरसिंंह की शोभायात्रा में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री

जागरण संवादाता, गोरखपुर। होली 26 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने कहा है कि हाेलिका दहन 24 मार्च को होगा।

योगी कमलनाथ ने कहा है कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (24 मार्च) को रात 10ः27 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा। क्योंकि इस दिन सुबह 9:24 बजे से रात 10:27 बजे तक भद्रा है। दूसरे दिन 25 मार्च को होलिका पड़ी रहेगी।

निर्णय सिंधु के अनुसार 26 मार्च को प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय होने के कारण प्रातःकाल होलिका दहन भूमि को प्रणाम कर विभूति धारण की जाएगी। इसके बाद दिन भर होली व वसंत उत्सव मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम, इस बीमारी को लेकर अस्‍पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

होली के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की होलिकोत्सव समिति के तत्वावधान में घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। पूरे शहर में उत्सव व उल्लास का वातावरण होगा।

समिति के अध्यक्ष मनोज जालान के अनुसार गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है। यात्रा के दौरान काले व हरे रंग का प्रयोग वर्जित रहेगा।

इसे भी पढ़ें-आगरा के होटल रेडिशन में शार्ट सर्किट से लगी आग, पूरे होटल में भरा धुआं, पर्यटक बेहोश