पुस्तकालय विद्यालय का हृदय स्थल : किशिमोतो
निज प्रतिनिधि, (कुशीनगर):
पुस्तकालय विद्यालय का हृदय स्थल होता है। पुस्तकों को रखने और संरक्षण का कार्य पुस्तकालयों में होता है। बिना पुस्तकालय के संस्थान अधूरा होता है। इस आशय के विचार जापानी संस्था रीता नोकाई की वरिष्ठ सदस्य माचिको किशिमोतो ने सरदार पटेल विद्यालय सिसवा महंथ में संस्था द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम को इण्डिया-जापान मैत्री सोसायटी की निदेशक नाओमीत्सुनोदा, सहायक निदेशक ब्रजेश कुमार ने भी संबोधित किया। इन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय में सुश्री किशिमोतो ने पुस्तकालय का संस्था द्वारा निर्माण करवा कर पुस्तकें भी उपलब्ध करवाया है।
कार्यक्रम का प्रारंभ जहाना, शोभा, प्रियंका, रागिनी, नीतू आदि द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बमबहादुर सिंह तथा आभार प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने ज्ञापित किया। संचालन जवाहर लाल ने किया। बच्चों ने अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मालती सिंह, अनूप सिंह, रीना मिश्रा, नागेंद्र, विश्वजीत सिंह, वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।