Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaushambi Crime News: विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर केस दर्ज

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:55 PM (IST)

    UP crime News कौशांबी के कोखराज क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि 27 जुलाई को वह खेत की तरफ गई थी। इस बीच राला बजहा गांव के साहिल सल्ले व राजू मिल गए। पहले तीनों ने छेड़खानी शुरू की। विरोध करने पर युवकों ने विवाहिता की पिटाई की और मुंह दबाकर झाड़ियों की ओर ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    Hero Image
    विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। कोखराज क्षेत्र में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    क्‍या है पूरा मामला? 

    कोखराज क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि 27 जुलाई को वह खेत की तरफ गई थी। इस बीच राला बजहा गांव के साहिल, सल्ले व राजू मिल गए। पहले तीनों ने छेड़खानी शुरू की। विरोध करने पर युवकों ने विवाहिता की पिटाई की और मुंह दबाकर झाड़ियों की ओर ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट के आदेश पर आरोप‍ियों के खि‍लाफ केस दर्ज 

    किसी तरह चंगुल से छूटी विवाहिता ने शोर मचाया तो युवक धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता का कहना है कि मामले की शिकायत के बावजूद कोखराज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और न ही उच्चाधिकारियों ने गुहार सुनी। इस पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें: Mahoba: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

    यह भी पढ़ें: गन्ने के खेत में घुसे दो युवक-युवत‍ियां, गांववालों की पड़ गई नजर तो मच गया हल्‍ला, फ‍िर...