Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: रंगीन प्रिंटर से छापते थे नोट; आगरा में नकली नोटों की छपाई, दूसरों जिलों में सप्लाई, संभल पुलिस ने सात लोग किए गिरफ्तार

    Fake Currency Gang News आगरा शहर में नकली नोट छापकर दूसरे जिलों में जा रहे थे खपाएा। संभल पुलिस ने 1.37 लाख नकली नोटों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से पूछताछ में आगरा से जुडे़ तार आरोपितों का रिमांड पर लेकर आएगी पुलिस। सरगना फिरोजाबाद में कर चुका है नकली नोटों की तस्करी। उस पर दर्ज हैं मुकदमे।

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sun, 10 Dec 2023 07:43 AM (IST)
    Hero Image
    संभल पुलिस ने गिरफ्तार किए नकली नोट छापने वाले गैंग के सदस्य।

    जागरण टीम, आगरा। शहर में नकली नोटों को छाप उन्हें दूसरे राज्य और शहरों में खपाने का मामला सामने आया है। संभल के बहजोई में पुलिस ने शनिवार नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया।गिरोह से 1.37 लाख नकली नोट बरामद किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें एक आरोपित सुखबीर फिरोजाबाद और दूसरा नीरज मैनपुरी का है। गिरोह का सरगना सुखबीर है। आरोपितों से पूछताछ में नकली नोटों के तार आगरा से जुडे़ होने की बात सामने आई। संभल पुलिस आरोपितों को रिमांड पर आगरा लेकर आएगी।

    रंगीन प्रिंटर से तैयार करते थे नकली नोट

    पुलिस अधीक्षक संभल कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया आरोपित आगरा में किराए के कमरे में रंगीन प्रिंटर से नकली नोट तैयार करते थे। गिरोह से जुड़े लोग अलग-अलग जनपदों और राज्यों में जाकर इनकी सप्लाई करते हैं। बरामद किए गए नकली नोट पांच-पांच सौ के हैं। सफेद पेपर 40 हैं। नौ सफेद पेपर पर दो-दो सौ रुपये के भी नोट प्रिंटेड हुए थे। इसके अलावा 32 हजार नकदी भी मिली है।

    ये भी पढ़ेंः Taj Mahal: ये ताजमहल की है दीवानगी; खूबसूरत स्मारक देखने के लिए पर्यटकों में जबरदस्त जोश, भीड़ के आगे निकला आह ताज!

    फिरोजाबाद का सुखबीर गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ फिरोजाबाद के दक्षिण थाने में वर्ष 2017 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। वह 2015, 2016 और 2018 में नकली नोटों की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

    ये हुए गिरफ्तार

    • सुखबीर उर्फ सोमवीर (सरगना) निवासी जगजीवन नगर शैलई थाना रामगढ़ (फिरोजाबाद)
    • नीरज कुमार गांव उद्दैतपुर थाना किशनी (मैनपुरी) वर्तमान पता शीतला कालोनी गली नंबर 4 सी ब्लाक थाना सेक्टर 5 गुरुग्राम (हरियाणा)
    • राजेंद्र उर्फ राजू गांव हिसावती थाना अनूपशहर (बुलंदशहर)
    • योगेश शर्मा गांव लहरावन थाना बहजोई (संभल)
    • सचिन कुमार गांव शरीफनगर थाना अहार (बुलंदशहर)
    • चचेरे-तयेरे भाई नरेंद्र कुमार और मनोज कुमार गांव जब्दा थाना नौगवां सादात(अमरोहा)