विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder Of Sister: मोबाइल देखते-देखते हैवान बन गया भाई; भूल गया वो उसकी बहन है...फिर राज छिपाने के लिए किया कत्ल

Published: Tue, 06 Feb 2024 11:16 AM (IST)

Kasganj Crime News In Hindi बहन के साथ दुष्कर्म कर घोंट दिया गला। मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर कलंकित कर ...और पढ़ें

Kasganj Crime News In Hindi: बहन के साथ दुष्कर्म कर घोंट दिया गला।
Kasganj Crime News In Hindi: बहन के साथ दुष्कर्म कर घोंट दिया गला।

HighLights

  1. , पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
  2. चाचा ने आरोपी भतीजे के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता, कासगंज। मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद भाई ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। मां रिश्तेदारी में गई थी। भाई ने बहन के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी गला घोटकर हत्या भी कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

यह घटना पटियाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात को हुई। रिश्तेदारी में ननदोई बीमार थे, इसलिए मां उन्हें देखने के लिए गंजडुंडवारा गई थी। पिता की एक साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

परिवार में तीन बहन और चार भाई हैं, दो बहनों की शादी हो चुकी है, तीन भाई बाहर नौकरी करते हैं। इसलिए घर में 19 वर्षीय भाई और उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन ही थी। बहन को झपकी लगी तो वह सो गई और संजू मोबाइल देखने लग गया। फिर उसने बहन को सोते में ही दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बहन ने विरोध किया और मां को बता देने की कहा तो उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

Read Also: UP News: सिविल जज ज्योत्सना राय सुसाइड केस में सामने आया नया मोड; मौत से पहले इन लोगों से की थी बात, काल डिटेल में...

इसके बाद गांव में ही अपना चाचा के घर पहुंच गया और उनसे कहने लगा कि बहन को कोई घर में मार गया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर भी वह यही कहता रहा कि वह गांव में घूमकर रात को घर आया तो बहन मरी पड़ी थी, मगर उसकी बातों पर पुलिस को शक हो गया।

Read Also: Honor Killing: झूठी आन के लिए मामा ने ली भांजी की जान; पहले गला दबाकर हत्या की और फिर शव को बिटोड़े पर रखकर फूंका

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार थाने में जब संजू से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। सीओ पटियाली विजय राना ने बताया कि किशोरी के गले पर निशान बता रहे थे कि हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई। भाई ने घटना स्वीकार की है। उसकी मां और अन्य स्वजन को थाने बुलाया गया तो उसने उनके सामने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।