Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवा जोश और बड़ों के अनुभव संग चुनाव समर में उतरेगी सपा : प्रमोद यादव

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 21 Aug 2021 09:37 PM (IST)

    कानपुर देहात वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी युवा जोश और बड़ों के अनुभव के

    Hero Image
    युवा जोश और बड़ों के अनुभव संग चुनाव समर में उतरेगी सपा : प्रमोद यादव

    कानपुर देहात : वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी युवा जोश और बड़ों के अनुभव के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं को मुद्दा बनाकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर दैनिक जागरण से सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव की बातचीत के प्रमुख अंश.. चुनाव की तैयारियों में किन-किन बिंदुओं पर फोकस है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - सबसे पहले तो बूथ को मजबूत कर रहे हैं और बूथ पर यूथ पहरेदार के रूप में खड़ा है। युवा वर्ग पार्टी की नीतियों के प्रसार में जुटा है, वहीं बड़े हमारी रणनीति पर अनुभव की मुहर लगा रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों से परेशान जनता को सपा से आस है। चुनाव में पार्टी से सीधी लड़ाई किससे मानते हैं?

    - इस बार चुनाव में सपा ही प्रभावी रहेगी। सत्तासीन पार्टी से ही मुकाबला है लेकिन सभी सपा से डरे हैं। कोरोना काल में जिनकी लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से जान गई, उनके स्वजन भाजपा की सच्चाई जान चुके हैं। महंगाई-बेरोजगारी से जनता-युवा परेशान है और वही सपा को वोट देंगे। पार्टी की कमजोरी और मजबूती क्या है?

    - हमारी पार्टी में कोई कमजोर कोना नहीं छोड़ा गया है। आज सपा में दूसरे दल के लोग आने को लालायित हैं। सभी जान गए हैं हवा सपा की है। युवा हमारी ताकत है। जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति रथ लेकर आएंगे और चुनाव में सपा ही दिखेगी। जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएंगे?

    - जनता ने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान अखिलेश यादव के काम को देखा है कि सड़क, पुल व बाकी विकास कार्य कैसे हुए। उनके काम, जनता की समस्याओं और भाजपा की गलत नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

    क्या आप भी प्रत्याशी हो सकते हैं?

    पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लड़ेंगे, अगर नहीं कहेंगी तो भी सपा के सच्चे सिपाही की तरह अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को जीत दिलाएंगे।