विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवपाल यादव का दावा, ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से सपा को मिलेगा लाभ

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:44 PM (IST)

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सिकंदरा में भाजपा सरकार पर झूठे वादे और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

शिवपाल यादव को रामचरित मानस भेंट करते प्रभाकर पांडेय। कार्यकर्ता

शिवपाल यादव को रामचरित मानस भेंट करते प्रभाकर पांडेय। कार्यकर्ता

HighLights

  1. भाजपा सरकार ने 10 सालों में केवल झूठे वादे किए।

  2. ओवैसी व चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को ही फायदा होगा।

  3. सपा सरकार आने पर जनता को महंगाई से राहत मिलेगी।

संवाद सहयोगी, सिकंदरा (कानपुर देहात)। सिकंदरा के खोजाफूल कस्बे में भागवत कथा में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में केवल झूठे वादे किए हैं और नौकरी के लिए आज युवा भटक रहे। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। ओवैसी व चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को ही फायदा होगा, इनकी सच्चाई लोग जान चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर सीएम टिप्पणी करते हैं यह उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। आज महंगाई चरम पर है, महंगाई व भ्रष्टाचार हर तरफ है। सपा की सरकार आने पर ही जनता को राहत मिल पाएगी और हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। अब समय अधिक नहीं बचा है सभी कार्यकर्ता तेजी से काम करें और सरकार सपा की बनानी है। नए सदस्यों को साथ जोड़ें व जनता के मुददों को उठाकर उनका समाधान कराएं।

वहीं भागवत कथा से मिले संदेश को जीवन में उतारने की बात कही। भागवत कथा में पहुंचे शिवपाल यादव ने कथावाचक को सम्मानित किया। इस दौरान शिवपाल यादव को धार्मिक पुस्तकें भेंट की गईं।

खोजाफूल में शिवपाल सिंह यादव के स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा, पूर्व एमएलसी दिलीप यादव कल्लू, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, प्रभाकर पांडेय, कथा आयोजनकर्ता भूरे यादव, अनुज शुक्ला, मुकेश पांडेय, सत्य,अंकित ठाकुर, अमित मिश्रा, शिवम पांडेय, विक्रम सिंह, अमन शर्मा, मोहित दीक्षित, मोहन यादव, राघव मिश्रा रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Market Rate: कानपुर में गेहूं, चना और अरहर के थोक भाव जारी, चांदी 1.75 लाख रुपये किलो

यह भी पढ़ें- कानपुर राधिका अपार्टमेंट बना आग का पिंजरा, फंसे 12 परिवार, दो की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।