रात्रि जागरण में देवी-देवताओं की झांकी देख प्रसन्न हुए लोग
कस्बे में सोमवार रात रात्रि जागरण धूमधाम से मनाया गया।

रात्रि जागरण में देवी-देवताओं की झांकी देख प्रसन्न हुए लोग
संवाद सूत्र, मूसानगर : कस्बे में सोमवार रात रात्रि जागरण धूमधाम से मनाया गया। देवी देवताओं की झांकी संग भक्ति गीत पर भक्त जमकर झूमे। लोगों ने मां दुर्गा का ध्यान कर आशीर्वाद लिया। दुर्गा प्रतिमा का यमुना में विसर्जन भी किया गया।
सोमवार पूरी रात भव्य जागरण हुआ। मां दुर्गा का दरबार सजाया गया जिसे देख हर कोई प्रसन्न हुआ। इसके बाद राधाकृष्ण की सुंदर झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनाए, जिससे भक्त झूमने को मजबूर हुए। हर वर्ष यहां पर आयोजन होता है और इस बार भी मूर्ति स्थापित कर भजन कीर्तन किया गया।पूरी रात भक्ति कार्यक्रम हुए इसके बाद मंगलवार को सुबह भगवती मां की विसर्जन यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा में भगवान शिव पार्वती, गणेश जी, हनुमान जी समेत कई देवी देवताओं की झांकी भी थी। गाजे बाजे व ढोल-मजीरे के साथ विभिन्न गलियों से गुजरती हुई यमुना नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान उषा चौरसिया व गुल्ला चौरसिया मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।