यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanpur : सरकारी डाॅक्टर ने निजी अस्पताल में कराया प्रसव; बच्चा चोरी का आरोप
गर्भवती के पति का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच की रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे थे जबकि नर्सिंग होम संचालक ने ...और पढ़ें

कानपुर, जागरण ऑनलाइन टीम। रकारी डाक्टर ने कल्याणपुर के ग्रेस हास्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में फतेहपुर जिले के मिड कालोनी खलील नगर निवासी जगभान सिंह के पुत्र अनुराग सचान उर्फ सोनू की 27 वर्षीय पत्नी सोनी के जुड़वा बच्चे होने पर सीजेरियन प्रसव कराया।
गर्भवती के पति का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच की रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे थे, जबकि नर्सिंग होम संचालक ने एक ही बच्चा दिया। पूछने पर रिपोर्ट को गलत ठहराने लगे। उसके पति ने डाक्टर, स्टाफ नर्स और अस्पताल संचालक पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शनिवार को पुलिस आयुक्त, सीएमओ और मुख्यमंत्री के जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं, संचालक ने आरोप को गलत बताते हुए कहा-अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ही गलत है। एक ही बच्चे का जन्म हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।
