विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चूल्हे पर चढ़ी थी कढाई, मां के सामने दो साल की बेटी उसमें गिरी, मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:56 PM (IST)

कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाली घटना में, राजपुर के कमलपुर गांव में दो साल की बच्ची अवनी ...और पढ़ें

यह प्रतीकात्मक फोटो है।

यह प्रतीकात्मक फोटो है।

HighLights

  1. दो वर्षीय बच्ची गर्म कड़ाही में गिरने से हुई मृत

  2. हादसा कानपुर देहात के कमलपुर गांव में हुआ

  3. मां के सामने हुई घटना, परिवार ने पुलिस को नहीं बताया

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर देहात में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। चूल्हे पर चढ़ी गर्म कढ़ाई में दो वर्षीय बच्ची के गिरने से मौत हो गई। मामला राजपुर के कमलपुर गांव का है।

कमलपुर गांव के किसान शिवपाल की दो वर्षीय बेटी अवनी घर के अंदर ही खेल रही थी। चूल्हे पर उसकी मां शिखा ने कढ़ाई चढ़ा रखी थी और कढ़ी बना रही थी। शिखा किसी काम से बाहर निकली थी, उसी समय खेलते हुए अवनी चूल्हे के पास चली गई और कढ़ाई में गिर गई।

मां ने बच्ची को गिरता देखा तो चिल्ला उठी। उसे गर्म कढ़ाई से निकाला और मदद के लिए चीख पड़ी। इसके बाद शिवपाल व स्वजन उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहां से मेडिकल कालेज के अस्पताल भेजा गया।

यहां कुछ देर इलाज चला लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। डाक्टर विमलेश मौर्य ने बताया कि वह काफी झुलस गई थी इसके चलते जान चली गई। परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव लेकर घर चले गए। माता पिता का रोकर हाल बुरा हो गया।

इधर, लीकेज से लगी आग, महिला बची

निहुटा फत्तेपुर गांव निवासी अविनाश बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मां उमा बाजपेई रसोई में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान सिलिंडर लीकेज से रेग्युलेटर में आग की तेज लौ उठने लगी। मां घबरा गईं और शोर मचाते हुए घर के बाहर की ओर भागी। लोगों ने सिलिंडर को बाहर फेंक दिया। बुझाने के लिए गीला बोरा व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- Railway Alert: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति सहित कई ट्रेनें अचानक निरस्त, देखें सूची

यह भी पढ़ें- ग्रेटर कानपुर से न्यू कानपुर सिटी तक विकास की तैयारी, 75 करोड़ से बाटनिकल गार्डन, एयरपोर्ट द्वार व मंधना रोड का सुंदरीकरण