ग्रेटर कानपुर से न्यू कानपुर सिटी तक विकास की तैयारी, 75 करोड़ से बाटनिकल गार्डन, एयरपोर्ट द्वार व मंधना रोड का सुंदरीकरण
केडीए कानपुर में ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी और एयरो सिटी जैसी कई आवासीय योजनाएं ला रहा है। इसके साथ ...और पढ़ें
-1791554400128_m.webp)
यहां बसेगी न्यू कानपुर सिटी। जागरण अर्काइव
HighLights
केडीए 6700 एकड़ में ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है
715 करोड़ रुपये से 20 विकास कार्यों का सुंदरीकरण किया जाएगा
गंगा बैराज, एयरपोर्ट द्वार और मंधना रोड का विकास कार्य होगा
जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए 6700 एकड़ में ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी और एयरो सिटी आवासीय योजना लाने के साथ ही आसपास के इलाकों में सुंदरीकरण पर भी जोर दे रहा है। 151.31 हेक्येटर में न्यू कानपुर सिटी योजना दीपावली तक लांच करने की तैयारी है इसको लेकर उसके आसपास पिकनिक स्पाट के साथ ही रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा एयरो सिटी के आसपास भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
अवस्थापना निधि से 20 विकास कार्यों के लिए शासन ने 715 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। सिंहपुर से मैनावती मार्ग के बीच में बस रही न्यू कानपुर सिटी योजना को देखते हुए केडीए 24 करोड़ रुपये से छह किलोमीटर रास्ते को फोरलेन बना रहा है। इसका कार्य आरआर इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा है। एक साल में कार्य पूरा होना है।
इसके अलावा गंगा बैराज में 49 एकड़ में बने बाटनिकल गार्डन को नए लुक में 35 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसमें बच्चों के खेलने के लिए अलग कार्नर बनाया जाएगा। सुबह व शाम को टहलने वालों के लिए पांच सौ मीटर लंबा वार्किंग पाथवे व ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। गुलाब उद्यान, योग केंद्र और खाद्य सामग्री के स्टाल बनेंगे।
सितंबर 2027 तक कार्य पूरा होना है। इसी कड़ी में सीवरेज फार्म जाजमऊ (रूमा) के पास केडीए 1251 एकड़ में एयरो सिटी बसा रहा है। इसके पास स्थित चकेरी एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार और आसपास का इलाका प्राधिकरण 25 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराने जा रहा है। हरियाली, रोशनी और फुटपाथ व्यवस्थित किया जाएगा।
प्रवेश द्वार वाला इलाका विकसित किया जाएगा। कुल 25 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए केआर इंटरप्राइजेज को जिम्मेदारी दी गई है। छह माह में कार्य पूरा करना है। साथ ही बैराज से मंधना तक लाइट लगाने के साथ सुंदरीकरण का कार्य यूनिवर्सल कंपनी को 15 करोड़ रुपये में दिया है। यहां पर करीब पांच सौ लाइटें और अन्य विकास कार्य कराया जाएगा। यह भी कार्य छह माह में पूरा कराना है। यह सभी कार्य दीपावली के बाद से शुरू हो जाएगे।
इसके अलावा यह भी प्रमुख कार्य होने है
- केडीए बाकी कार्यों के भी टेंडर करा रही है। कंपनी फाइनल होने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- अटल घाट गंगा बैराज के पीछे से कंपनी बाग तक सड़क चौड़ीकरण - 80 करोड़ रुपये
- मैनावती मार्ग से बैराज रोड को लिंक किए जाने के लिए दो नवीन मार्ग का निर्माण - 25 करोड़ रुपये
- सिटी फारेस्ट मकसूदाबाद का विकास कार्य 50 करोड़ रुपये
- विभिन्न पार्कों का सुंदरीकरण - 25 करोड़ रुपये
- तात्याटोपे नगर में हाईवे के किनारे नवीन पार्क की स्थापना का कार्य - 30 करोड़ रुपये
