Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा क्या हुआ जो पति ने प्रेमी से करा दी पत्नी की शादी

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 06:36 PM (IST)

    कानपुर देहात के रसूलाबाद में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां योगेश तिवारी ने अपनी पत्नी सोनी का उसके प्रेमी विकास द्विवेदी से मंदिर में विवाह करवा दिया। सोनी का विकास से प्रेम संबंध था और उनका एक 10 वर्षीय बेटा भी है। योगेश को जब पत्नी के प्रेमी के बारे में पता चला, तो उसने पुलिस की मौजूदगी में उनका विवाह संपन्न कराया। सोनी ने अपनी मर्जी से शादी करने का लिखित सहमति पत्र दिया। उनका बेटा प्रशांत अपने पिता के साथ रहने को राजी हुआ। ग्रामीणों ने योगेश के इस फैसले को मौजूदा हिंसक घटनाओं के मद्देनजर समझदारी भरा बताया।  

    Hero Image

    मंदिर में वरमाला डाले खड़े सोनी व विकास। सौ. ग्रामीण

    संवाद सहयोगी, रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सोनम हो या मुस्कान इन्होंने प्रेमी की खातिर अपने पति की जान ले ली। ऐसी घटनाओं के होने के बाद से लोगों के मन में भय के साथ ही सतर्कता की भावना आ गई है। रसूलाबाद में जब एक पति को जानकारी मिली कि पत्नी का प्रेमी है तो उसने उसे बुलाकर मंदिर में उसका विवाह करा दिया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के घर चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रसूलाबाद के भग्गानिवादा के योगेश तिवारी का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व औरंगपुर निवासी सोनी से हुआ था। उनका 10 वर्षीय पुत्र प्रशांत भी है। सोनी का प्रेम संबंध कन्नौज के खैरनगर निवासी विकास द्विवेदी से थे। शादी के बाद भी दोनों में बातचीत जारी थी। कुछ समय पूर्व पति से उसका विवाद भी हुआ था इस पर उसने कोर्ट के आदेश पर पति व ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था।

    सास व ससुर गांव छोड़कर उमरन में जाकर रहने लगे थे। लेकिन सोनम यहीं ससुराल भग्गानिवादा में ही रह रही थी। सोमवार रात को सोनी का प्रेमी विकास यहां गांव आ गया। योगेश ने देखा तो उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। इस पर वह भाग निकला, लेकिन पत्नी की उसके साथ रहने की इच्छा जान उसने विकास को फोन से बुलाया।

    इसके बाद तिस्ती चौकी पुलिस के समीप मंदिर में रात करीब 11 बजे सोनी व विकास ने एक दूसरे को वरमाला डालकर विवाह कर लिया। सोनी ने एक लिखित सहमति पत्र भी दिया कि वह अपनी मर्जी से विवाह कर रही है अब उसका पति स्वतंत्र हैं।

    पिता संग रहेगा बेटा

    10 वर्षीय बेटा प्रशांत अपने पिता के साथ ही रहेगा। गांव के कई लोग शादी में गवाह बने तो प्रशांत ने पिता संग रहने की ही इच्छा जताई। इस पर पिता ने उसे गले से लगा लिया। वहीं ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि जिस तरह से आजकल घटनाएं हो रहीं हैं उसे ध्यान में रखकर ही लगता है योगेश ने फैसला लिया।

    यह भी पढ़ें: '... किस्सा खत्म हुआ', विवाद के बाद हाथ में ऐसी चीज लेकर कमरे से निकली पत्नी, देखकर पति के उड़े होश