हमीरपुर में रील का भूत उतारा, गहरे पानी में स्टंट कर रहे युवकों को पुलिस ने कच्छे में चलवाई मुर्गा चाल, Video Viral
मौदहा के कम्हरिया बंधे पर खतरनाक रील बनाने वाले युवकों को पुलिस ने अनोखे अंदाज में सबक सिखाया। पुलिस ने ...और पढ़ें

रील बना रहे युवाओं को कच्छे में मुर्गा चाल चलवाते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैब
HighLights
कम्हरिया बंधे पर खतरनाक रील बना रहे थे युवक।
पुलिस ने युवकों को कच्छे में मुर्गा बनवाकर सबक सिखाया।
पुलिस ने भविष्य में ऐसे स्टंट न करने की चेतावनी दी।
संवाद सहयोगी, मौदहा(हमीरपुर)। इंटरनेट मीडिया पर सनसनी फैलाने और लाइक्स बटोरने के चक्कर में युवा किस तरह अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं, इसकी बानगी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया बंधे पर देखने को मिली। सुरक्षा मानकों और पुलिस चेतावनियों को ताक पर रखकर कुछ युवक खतरनाक तरीके से बंधे स्टंट करते हुए रील्स बना रहे थे और गहरे पानी में नहा रहे थे। पुलिस ने इन लड़कों को कच्छे में मुर्गा बनवाकर चलवाया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है।
खतरनाक रील बनाने पर पुलिस ने किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया में उलझने के बजाय घटनास्थल पर ही युवकों को अनोखे अंदाज में सबक सिखाने का फैसला किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन युवकों को बंधे के किनारे ही उठक-बैठक लगवाई और चेतावनी दी कि जिंदगी मनोरंजन या रील्स के लिए नहीं, बल्कि अनमोल है।
प्रचलित वीडियो के अनुसार पुलिस का यह ऑन-द-स्पॉट एक्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी युवक द्वारा जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट या हरकतें की गईं, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस सख्त और त्वरित कदम की सराहना की है। कस्बा/चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि युवकों को मौके पर ही एक्सरसाइज कराई गई और सख्त हिदायत दी गई कि वे दोबारा गहरे पानी में न उतरें। जान से खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में प्रापर्टी विवाद में दो हत्या, 13 साल पहले भाई को मारा, अब मां की ईंट से कूचकर हत्या
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बेटे की बर्बरता, चारपाई पर लेटे पिता के सीने पर चढ़ गला घोंटा, फिर ब्लेड से किए कई वार
यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पिता ने हार नहीं मानी... डूबते जिगर के टुकड़े को बचाकर खुद तेज बहाव की चपेट में आ गए रामकिशोर
