हमीरपुर में बेटे की बर्बरता, चारपाई पर लेटे पिता के सीने पर चढ़ गला घोंटा, फिर ब्लेड से किए कई वार
हमीरपुर के मुस्करा में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी बहू से विवाद करने पर बीच-बचाव करने वाले ...और पढ़ें

पिता ठाकुरदास की हत्या करने वाला आरोपित नरेश। जागरण
HighLights
शराबी बेटे ने पिता का गला घोंटकर की निर्मम हत्या।
बहू से विवाद रोकने पर पिता को बनाया निशाना, ब्लेड से वार।
पुलिस ने आरोपी बेटे नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
संवाद सूत्र, मुस्करा (हमीरपुर)। शराब के नशे में बड़ी बहू को गाली गलौज कर रहे छोटे बेटे को डांटना एक बुजुर्ग पिता की मौत का कारण बन गया। शराब के नशे में बेटे ने भाभी को कमरे में बंद कर दिया और फिर चारपाई में लेटे पिता के सीने में चढ़कर उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गईं।
जिंदा होने के शक में आरोपित ने अपने पिता के गले समेत सीने में ब्लेड से करीब पांच वार भी किए। जिससे वह खून से लथपथ हो गए। बेटे के द्वारा पिता के कत्ल की सूचना से पूरे गांव समेत परिवार के लोगों में हलचल मच गई। वहीं बड़े भाई का कहना है कि उसके छोटे भाई ने पिता को मारकर बहुत गलत किया है। वह अब उसका कभी चेहरा भी देखना पसंद नहीं करेगा। इस घटना से स्वजन बेहाल हैं। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्करा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित नरेश ने पिता ठाकुरदास की हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह शराब पीने का आदी है और घटना वाले दिन भी शाम को उसने शराब पी थी। तभी उसके दो भांजे रितिक और दिलीप जरिया से मोटरसाइकिल द्वारा बिहुंनी आए थे।
नरेश ने और शराब पी और अपनी भाभी राधा से नशे विवाद करने लगा। जिसका पिता ठाकुरदास ने विरोध किया तो नरेश ने पिता के साथ भी गाली गलौज की। इस बीच भांजा रितिक गांव में कहीं चला गया और छोटा भांजा दिलीप अपनी मामी के पास बना रहा। इसके बाद नरेश ने फिर शराब पी और अपनी भाभी को गाली गलौज करते हुए कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी।
इसके बाद वह घर के बाहर कमरे में चारपाई पर लेटे पिता ठाकुरदास पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए और गला घोंट दिया। पिता के जिंदा होने की शंका पर दरिंदगी की हदें पार करते हुए शराबी बेटे ने ब्लेड से पिता की गर्दन सहित शरीर पर कई वार किए। जिससे ठाकुरदास रक्तरंजित अवस्था में चारपाई से नहीं उठ सका और अधिक रक्तस्राव से उसकी जान चली गई।
घटना को अंजाम देने के बाद नरेश ने कमरे में बंद भाभी को बाहर निकाला। भाभी राधा ने जब ससुर को लहुलुहान हालत में देखा तो वह चीख पड़ी। जिस पर नरेश ने उसे धमकाते हुए कहा किसी को भी जानकारी दी तो सबको जान से मार देगा।
रात्रि करीब 12 बजे के बाद मृतक की बहू ने चित्रकूट गए अपने पति इंदल और सास कुसमा रानी को घटना की जानकारी दी। चित्रकूट से सुबह तड़के घर लौटे मृतक के बड़े बेटे इंदल ने थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पिता की हत्या का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने आरोपित नरेश को घटना में प्रयुक्त किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
