विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hamirpur News: पिता ने हार नहीं मानी... डूबते जिगर के टुकड़े को बचाकर खुद तेज बहाव की चपेट में आ गए रामकिशोर

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:08 PM (IST)

हमीरपुर के मौदहा में एक पिता ने डूबते बेटे को नाले के तेज बहाव से बचाया, लेकिन खुद पानी में ...और पढ़ें

नाला में तलाशते गोताखोर। जागरण

नाला में तलाशते गोताखोर। जागरण

HighLights

  1. पिता रामकिशोर ने डूबते बेटे मोहित को बचाया

  2. बेटे को बचाने के बाद पिता खुद बह गए

  3. ग्रामीणों ने मोहित और एक वृद्ध को सुरक्षित निकाला

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। पिता की छांव से मौत भी बेटे को नहीं छीन सकी। पिता जब डूबते बेटे को बचाने उतरा तो मौत को हार माननी पड़ी। लेकिन बेटे को नई जिंदगी देने वाला पिता खुद नाले के तेज बहाव में बह गया।

मौदहा कोतवाली के उरदना गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बहाव वाले श्याम नाले का रपटा पार करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। नाले के तेज प्रवाह में पिता-पुत्र और एक अन्य वृद्ध समेत कुल तीन लोग बह गए।

 man drowns while saving 12 year old son in hamirpur

ग्रामीणों की तत्परता से 12 वर्षीय बालक मोहित और 50 वर्षीय वृद्ध गनेशा कुशवाहा को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बालक के 45 वर्षीय पिता रामकिशोर उर्फ डगरू पुत्र भदली पानी के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। वहीं मौके पर एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय भी पहुंच गए हैं।

उरदना गांव निवासी 45 वर्षीय रामकिशोर अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ शनिवार को गांव के पास बकरियां चराने गए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर लौटते समय श्याम नाले का रपटा पार करते समय मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा। बेटे को डूबता देख रामकिशोर ने उसे बचाने के लिए तुरंत नाले में छलांग लगा दी।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 17.29.07

इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे गांव के 50 वर्षीय वृद्ध गनेशा कुशवाहा भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे। घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बालक मोहित और वृद्ध गनेशा कुशवाहा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पानी की धार तेज होने के कारण रामकिशोर का कुछ पता नहीं चल सका। मौदहा कोतवाली पुलिस ग्रामीणों की मदद से नाले में लापता रामकिशोर की खोजबीन कर रही है। इस संबंध में मौदहा कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने बताया कि गोताखोर तलाश में लगे हुए हैं। पानी का बहाव बेहद तेज होने की वजह से रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Teachers Day Special: यूपी में यहां हैं रेलगाड़ी वाला स्कूल, कोच में बैठकर बच्चे सीख रहे ककहरा