'आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो...' कहकर प्रेमिका के सामने कानपुर में शॉपिंग कांप्लेक्स से कूदा प्रेमी, मौत
कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सिकंदर नामक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने दूसरी मंजिल से ...और पढ़ें

रोते बिलखते सिकंदर के स्वजन । जागरण
HighLights
युवक ने प्रेमिका के सामने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से छलांग लगाई
प्रेमिका के जाने लगने पर 'आखिरी बार बात' करने को कहा
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हुई
जागरण संवाददाता, कानपुर। आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो, फिर कभी नहीं मिलेंगे...पर प्रेमिका प्रेमी की बात को अनसुना कर दिया। वह वहां से जाने लगी। कुछ ही सेकेंड में प्रेमी ने सर्वोदय नगर के एक शापिंग कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल से कूद गया। युवक के दोस्त व प्रेमिका गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमिका भी कहीं चली गई। फोरेंसिक टीम व काकादेव थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
चमनगंज निवासी रियाज अली के परिवार में पत्नी जुबैदा, बेटे मुर्शीद, 35 वर्षीय सिकंदर और नबीन थे। सिकंदर के दोस्त राजा ने बताया कि सिकंदर सालभर पहले ही सऊदी से लौटा है। तब से यहीं है, जबकि उनके दोनों भाई सऊदी में ही हैं। सिकंदर का गीता नगर के पास एक अस्पताल में काम करने वाली युवती से कई सालों से प्रेम प्रसंग था।
सऊदी में भी रहने के दौरान वह उससे फोन पर बात करता था, लेकिन इधर कुछ दिनों से उनके बीच किसी बात को लेकर युवती दोस्त से दूरियां बना रही थी। उसे मनाने के लिए सिकंदर ने उसे सर्वोदय नगर स्थित एक शापिंग कांप्लेक्स में बुलाया था। जहां वह, चचेरे भाई शीबू व दोस्त आसिफ के साथ पहुंचा था। युवती भी आई। हालांकि युवती के आने से पहले सिकंदर ने नशे की कोई टेबलेट खा रखी थी और बहकी-बहकी बातें कर रहा था।
युवती किसी बात पर नाराज हुई तो सिकंदर ने कहा कि आज आखिरी बात बात कर लो, फिर कोई परेशान करने नहीं आएगा। हम भी नहीं मिलेंगे, पर युवती को उसकी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ा। वह वहां से जाने लगी। तभी सिकंदर दूसरी मंजिल पर फूड कोर्ट की तरफ जाने लगा। वह भी उसके पीछे पहुंच गया। सिकंदर ने उसे मोबाइल फोन व घड़ी दी।
राजा ने बताया कि इसीबीच मेरे फोन पर किसी की कालआई तो बात करने लगा। कुछ ही सेकेंड बाद सिकंदर वहां से कूद गया। यह देख युवती भी चीख पड़ी। सभी लोग उसे रीजेंसी अस्पताल ले गए, पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोस्तों के अनुसार, युवक परेशान था। परिवार से जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।