UP Election 2027: शाह के संदेश पर भाजपा का अमल, संगठनात्मक फेरबदल, कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 52 विधानसभा सीटों के प्रभारी घोषित
BJP Assembly In Charges: भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों पर प्रभारी नियुक्त ...और पढ़ें

भाजपा ने विधानसभा सीटों के प्रभारी घोषित किए।
HighLights
कानपुर-बुंदेलखंड की 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की भाजपा की रणनीति
जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने पर विशेष ध्यान
रितेश द्विवेदी, कानपुर। बीते दिनों में लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करीब 37 मिनट के संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया था। कार्यकर्ताओं को संगठन का मालिक बताते हुए उन्होंने साफ संदेश दिया कि चुनाव जिताने की असली ताकत कार्यकर्ताओं के पास है।
नाराजगी, निराशा और गिले-शिकवे गोमती में डालकर कमल की विजय के लिए जुटने का उनका आह्वान अब संगठनात्मक गतिविधियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में भाजपा ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारी घोषित कर चुनावी तैयारियों को गति दी है।
ये रहेगी चुनौती
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित प्रभारियों के सामने केवल संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने की जिम्मेदारी नहीं होगी, बल्कि स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझने, नाराज कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कमजोर बूथों की पहचान करने की चुनौती भी होगी।
जातीय समीकरण की तस्वीर
खास बात यह है कि कानपुर महानगर और ग्रामीण क्षेत्र की सीटों पर जातीय समीकरणों की अलग-अलग तस्वीर है। कानपुर उत्तर की कल्याणपुर सीट पर राघव मिश्रा, गोविंद नगर में राजेंद्र सिंह उर्फ मलखान, सीसामऊ में राजेंद्र सिंह चौहान और आर्यनगर में रंजन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान
कल्याणपुर और गोविंद नगर में ब्राह्मण, वैश्य और पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं सीसामऊ और आर्यनगर में मुस्लिम मतदाताओं के साथ दलित और सवर्ण मतदाता भी चुनावी गणित को प्रभावित करते हैं। ऐसे में यहां सामाजिक समीकरणों के साथ बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।
सामाजिक समूहों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण
दक्षिण की किदवई नगर सीट पर दिवाकर शास्त्री, छावनी में संतोष सोनी और महाराजपुर में डा. देवाशीष पटेल को प्रभारी बनाया गया है। इन सीटों पर स्थानीय संगठन, व्यापारिक वर्ग, पिछड़ा वर्ग और विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण रहेगा। ग्रामीण सीटों पर भी जातीय समीकरणों के हिसाब से संगठन को सक्रिय करने की चुनौती है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जल्द करेंगे क्षेत्रों का दौरा
बिल्हौर (एससी) में श्रीकृष्ण दीक्षित, बिठूर में संदीप अवस्थी और घाटमपुर (एससी) में पूर्व जिलाध्यक्ष वीना आर्या पटेल को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन में सक्रिय करने का प्रयास किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। सभी प्रभारी जल्द अपने क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विधानसभा क्षेत्रवार नामों की सूची
इटावा जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 199 जसवंतनगर | श्रीकांत पाठक |
| 200 इटावा सदर | नागेंद्र गुप्ता |
| 201 भरथना (सु.) | सुनील साहू |
औरैया जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 202 बिधूना | विकास दुबे |
| 203 दिबियापुर | डॉ. शिववीर सिंह भदौरिया |
| 204 औरैया (सु.) | गोपाल मोहन शर्मा |
कन्नौज जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 196 छिबरामऊ | प्रमोद अग्रहरि |
| 197 तिर्वा | जय गंगवार |
| 198 कन्नौज (सु.) | डीएस राठौर |
कानपुर नगर – उत्तर
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 211 कल्याणपुर | राघव मिश्रा |
| 212 गोविंद नगर | राजेंद्र सिंह उर्फ मलखान |
| 213 सीसामऊ | राजेंद्र सिंह चौहान |
| 214 आर्यनगर | रंजन सिंह |
कानपुर नगर – ग्रामीण
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 209 बिल्हौर (सु.) | श्रीकृष्ण दीक्षित |
| 210 बिठूर | संदीपन अवस्थी |
कानपुर नगर – दक्षिण
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 218 घाटमपुर (सु.) | वीना आर्या पटेल |
| 215 किदवई नगर | दिवाकर शास्त्री |
| 216 छावनी | संतोष सोनी |
| 217 महाराजपुर | डॉ. देवाशीष पटेल |
कानपुर देहात
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 205 रसूलाबाद (सु.) | वीरेश त्रिपाठी |
| 206 रनिया अकबरपुर | कौशल किशोर |
| 207 सिकंदरा | श्यामलखन औदिच्य |
| 208 भोगनीपुर | महेंद्र पाठक |
चित्रकूट जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 236 चित्रकूट | भारती शरण शुक्ला |
| 237 मानिकपुर | पुरुषोत्तम पाण्डेय |
जालौन जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 219 माधौगढ़ | जितेंद्र जैन |
| 220 कालपी | चंद्रभान राय |
| 221 उरई (सु.) | अशोक गिरि |
झांसी जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 224 मऊरानीपुर (सु.) | जगदीश सिंह लोधी |
| 225 गरौठा | हरिराम निरंजन |
झांसी महानगर
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 222 बबीना | रमेश कुमार सिंह लोधी |
| 223 झांसी सदर | दयाशंकर यादव |
फतेहपुर जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 238 जहानाबाद | सुनील तिवारी |
| 239 बिंदकी | राजेश भदौरिया |
| 240 फतेहपुर | अनीता गुप्ता |
| 241 अयाहशाह | अखिलेश श्रीवास्तव |
| 242 हुसैनगंज | प्रीतम सिंह किसान |
| 243 खागा (सु.) | दिनेश तिवारी |
फर्रुखाबाद जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 192 कायमगंज (सु.) | योगेंद्र भदौरिया |
| 193 अमृतपुर | भरतपाल सिंह |
| 194 फर्रुखाबाद | रामवीर कटेरिया |
| 195 भोजपुर | विनय वर्मा |
बांदा जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 232 तिंदवारी | राजकुमार शुक्ला |
| 233 बबेरू | चंद्र प्रकाश खरे |
| 234 नरैनी (सु.) | चक्रपाणि त्रिपाठी |
| 235 बांदा सदर | अवधेश गुप्ता |
महोबा जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 230 महोबा | लवलेश सिंह |
| 231 चरखारी | प्रेमनारायण द्विवेदी |
ललितपुर जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 226 ललितपुर | सुबोध गुबरेले |
| 227 महरौनी (सु.) | डॉ. जगदीश चौहान |
हमीरपुर जिला
| विधानसभा क्षेत्र | नाम |
|---|---|
| 228 हमीरपुर | दिनेश कुमार गुप्ता |
| 229 राठ (सु.) | जगदीश तिवारी |
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।