Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Weather News: कानपुर में सुबह से शाम तक बारिश, अब दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा

    By akhilesh tiwari Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 04:45 PM (IST)

    Kanpur Weather News बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कानपुर में आज (3 अगस्त ) को सुबह से शाम तक बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    कानपुर में सुबह से शाम तक बारिश।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Weather News: अब सावन का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया । कानपुर में सुबह से शाम तक बारिश हो रही है। अभी भी बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। वहीं आसपास के जिलों में बाढ़ का संकट छा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई में झमाझम वर्षा कराने वाले मानसून ने अगस्त की शुरुआत भी शानदार की है। शनिवार सुबह तक शहर में 17 मिमी से लेकर 61.8 मिमी तक वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग ने रविवार से सोमवार तक भी अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार दोपहर बाद बदले मौसम की वजह से अगस्त का पहला दिन वर्षा के नाम रहा। वहीं तीसरे दिन रविवार को भी दिन भर बारिश हुई।

    शनिवार को सबसे ज्यादा चकेरी में बारिश

    चकेरी एयरपोर्ट क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 61.8 मिमी पानी बरस गया जबकि, नौबस्ता में 21.9, बर्रा में 17 और सिविल लाइंस क्षेत्र में 18.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून द्रोणी के उत्तर में खिसकने से वर्षा का मौसम मजबूत बन गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर आ रहा है। इससे आगामी 3-4 दिनों में कानपुर व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात एवं मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। कानपुर में 40 मिमी तक वर्षा हो सकती है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर भी दिन का अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा है।