Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update : कानपुर, इटावा सहित आसपास भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, बाहर न निकलने की सलाह

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 09:23 PM (IST)

    Weather Update कानपुर इटावा सहित आसपास के जिलों में मौसम में अचानक बदलाव आया है। भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिन में हुई बारिश और वज्रपात की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग झुलस गए हैं। वहीं 30 से ज्यादा पशु भी वज्रपात की चपेट में आने से मर गए।

    Hero Image
    कानपुर सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

    जागरण टीम, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। दिन में कानपुर, उरई, महोबा सहित कुछ जिलों बारिश हुई। वहीं, उरई और फर्रुखाबाद में वज्रपात होने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग झुलस गए हैं। साथ ही 30 से ज्यादा पशुओं की भी मौत हो गई है। मौसम विभाग ने दो दिन का भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त महीने के आखिरी दिन मानसूनी बारिश ने गर्मी से राहत दी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। फर्रुखाबाद, महोबा, उरई और कानपुर में बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात की भी घटनाएं सामने आईं। इसमें छह लोगों की मौत भी हो गई। 

    मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त की रात से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही कई जिलों में वज्रपात होगा। लोगों को ऐसे खराब मौसम में बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। रात नौ बजे से ही मैदानी इलाके में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार सितंबर की शुरुआत में भी अच्छी बारिश होगी। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। 

    मौसम विभाग ने दो सितंबर तक बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। महोबा के एडीएम राम प्रकाश ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम में पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधें और घर से बाहर न निकलें। इलेक्ट्रानिक वस्तुओं से दूर रहें और पक्के मकान में छिपें। बारिश के दौरान बाहर न निकले और न खुली जगहों पर मोबाइल से बात करें। साथ ही पेड़ों, टावरों से दूर रहें।

    प्रदेश के तराई क्षेत्र में रविवार को हुई वर्षा के बाद अब मौसम विभाग ने सोमवार से तेज व मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। शहर के मौसम में रविवार को आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत पर रहा लेकिन बादलों के नहीं आने से वर्षा की स्थितियां नहीं बन पाईं। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दिन में लखनऊ समेत तराई के जिलों में तेज वर्षा हुई है। इससे कानपुर मंडल में भी वर्षा के आसार हैं। बादलों के आने की उम्मीद अभी बनी है। 

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान एवं सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर मध्य से एक चक्रवाती परिसंचरण बना है, जो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मानसून द्रोणी को उत्तर की ओर ला सकता है। इससे सोमवार से मंगलवार के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल में सुबह और रात से मौसम बदलने की संभावना है। 

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान  26.6 डिग्री दर्ज हुआ यह भी सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। रविवार को आर्द्रता का अधिकतम स्तर 85 प्रतिशत रहा है। चकेरी एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा है।