विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Alert: कानपुर में कोहरे की जल्द दस्तक, 15 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:47 PM (IST)

कानपुर में नवंबर के पहले पखवाड़े में दिन में धूप और रात में हल्की ठंड रहेगी, लेकिन 15 नवंबर के ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. 15 नवंबर से कानपुर में बढ़ेगी सर्दी

  2. सुबह के समय छाएगा हल्का कोहरा व धुंध

  3. चक्रवात 'मुरासु' का कानपुर पर नहीं असर

श्याम चंद्र सिंह, कानपुर। नवंबर के पहले पखवाड़े में दिन में धूप और रात में गुलाबी ठंड का अहसास बना रहेगा। मौसम में बड़ा बदलाव 15 नवंबर के आसपास देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आएगी और सुबह हल्का कोहरा व धुंध छाने लगेगी।

इससे पहले चक्रवात अर्नब के प्रभाव से शहर के तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई थी। अब चक्रवात 'मुरासु' के कारण वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं, हालांकि इसका कानपुर पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहा और धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पांच से सात नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप के कारण हल्की गर्माहट बनी रहेगी, जबकि रात में ठंड का अहसास होगा।

नवंबर में सामान्य से अधिक रह सकता है दिन का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवंबर के मासिक पूर्वानुमान के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है। महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। ऐसे में शहर में महीने के पहले पखवाड़े में दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म और रातें हल्की ठंडी रह सकती हैं।

नमी बढ़ने से सुबह धुंध और कोहरे के आसार

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवात 'अर्नब' के बाद अर्नब के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ सकती है। अभी दो से तीन दिन बादलों की आवाजाही रहने के बाद आसमान साफ होने के आसार हैं। दिन में धूप और वातावरण में नमी के कारण 15 नवंबर के आसपास सुबह धुंध और हल्का कोहरा छाने की स्थिति बनने लगेगी।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात मुरासु का प्रभाव मुख्य रूप से दक्षिणी राज्यों में रहेगा। इसके चलते आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन कानपुर में इसका सीधा असर नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहने का अनुमान है। इसके आगे बढ़ने के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर के बुजुर्ग दंपती का खौफनाक कदम, फतेहपुर में ट्रेन से कटकर दी जान, सूचना मिलते ही बेटे को हार्ट अटैक

यह भी पढ़ें- न्यू कानपुर सिटी योजना की CM योगी से लॉन्चिंग की तैयारी, 597 प्लॉट, कीमत 60 हजार रुपये तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।