कानपुर के बुजुर्ग दंपती का खौफनाक कदम, फतेहपुर में ट्रेन से कटकर दी जान, सूचना मिलते ही बेटे को हार्ट अटैक
फतेहपुर में दिल्ली-हावड़ा डीएफसी लाइन पर एक बुजुर्ग दंपती रमेश मिश्रा और सरोजनी मिश्रा ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या ...और पढ़ें

HighLights
फतेहपुर में बुजुर्ग दंपती ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या की।
घटना से बड़े बेटे को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती।
रमेश मिश्रा शुगर से पीड़ित थे, जिससे परेशान रहते थे।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा की डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर) अप लाइन पर सोमवार शाम छह बजे 65 वर्षीय वरिष्ठजन रमेश मिश्रा व 61 वर्षीय इनकी पत्नी सरोजनी मिश्रा ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। हादसे में बुजुर्ग दंपती के सिर व धड़ कटकर अलग हो गए। कुछ दूर पर एक छड़ी, मिठाई का डिब्बी व पानी की बोतल मिली है।
हादसे की खबर बड़े पुत्र सतीश को लगी तो उन्हें अटैक पड़ गया जिस पर इन्हें कार्डियोलाजी हास्पिटल कानपुर में भर्ती कराया गया। उधर खबर पाकर जीआरपी एसआइ सूर्यकांत त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। दिवंगत के पास मिले आधारकार्ड से उनकी पहचान हो सकी। दिवंगत दंपती औंग थाने के आशापुर निवासी थे। हादसे से करीब 35 मिनट का डीएफसी लाइन ठप रही।इस बीच ट्रेन का एक इंजन व मालगाड़ी खड़ी रही।
इनके दो पुत्र मनीष व सतीश कानपुर यशोदा नगर के सतबरी मार्ग पानी टंकी के पास रहते हैं। छोटा पुत्र मनीष किसी काम से मुंबई गया है। बुजुर्ग दंपती भी अपने बेटों के साथ रहते थे। पांच दिन पूर्व खेत में बुआई के लिए बड़ा पुत्र सतीश इन्हें गांव छोड़ गया था।
आत्महत्या करने के पहले उक्त दंपती, पुत्र को देने के लिए खेती से मिले कुछ रुपये पड़ोसी को देकर घर से निकले थे। दिवंगत के भाई दिनेश मिश्रा ने बताया कि रमेश मिश्रा शुगर से पीड़ित थे, जिससे परेशान रहते थे। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।