भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी उसकी पत्नी की हत्या, फतेहपुर कोर्ट 6 को सुनाएगी सजा
फतेहपुर में पत्नी की हत्या के मामले में पति इंद्रमोहन और उसकी भोजपुरी अभिनेत्री मित्र नेहा वर्मा को दोषी करार ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।
HighLights
पति-अभिनेत्री पत्नी की हत्या के दोषी करार
घटना 25 दिसंबर 2021 को फतेहपुर में हुई थी
अदालत 6 नवंबर को सजा सुनाएगी
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। धारदार हथियार से गला काटकर विवाहिता की हत्या करने वाले पति व उसकी महिला मित्र भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री को दोषी करार दिया गया। 6 नवंबर को सजा के बिंदु पर अदालत सुनवाई करेगी।
यह घटना खागा कोतवाली के गुलरियनपुर मजरे कूरा गांव की 25 दिसंबर 2021 की रात 11 बजे की है। थरियांव थाने के सुल्तानपुर पोस्ट बिलंदा मजरे अब्दुल्लापुर घूरी गांव निवासी वादी सत्यप्रकाश ने अपनी बहन योगमाया की शादी दस फरवरी 2015 को खागा कोतवाली के गुलरियनपुर मजरे कूरा गांव के इंद्रमोहन के साथ दान-दहेज देकर की थी।
वादी के मुताबिक पति एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार बहन के पति इंद्रमोहन को समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच इंद्रमोहन के संबंध भोजपुरी अभिनेत्री जनपद महराजगंज कोतवाली के सुभाष नगर वार्ड निवासी नेहा वर्मा से हो गए।
इसके बाद वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर बहन को प्रताड़ित करने लगा। 25 दिसंबर 2021 की रात 11 बजे इंद्रमोहन और उसकी महिला मित्र नेहा वर्मा ने बहन योगमाया को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी।
इस मामले की अंतिम सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर चार के पीठासीन अधिकारी चेतना चौहान की अदालत ने की। अदालत ने खागा थाने के गुलरियनपुर मजरे कूरा के हत्यारे पति इंद्रमोहन व जनपद महराजगंज कोतवाली के सुभाष नगर वार्ड निवासी महिला मित्र भोजपुरी अभिनेत्री नेहा वर्मा को दोषी करार दिया।
सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि नियत की है। अभियोजन पक्ष से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र भदौरिया और रवीदत्त द्विवेदी ने तर्क रखे। अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाह पेश हुए।
यह भी पढ़ें- दीपावली से छठ तक कानपुर से चलेंगी अतिरिक्त बसें, 74 रिजर्व बसों का होगा संचालन, बढ़ेंगे फेरे
यह भी पढ़ें- कानपुर की महिलाओं का कमाल! हुनर को बनाया रोजगार, 19 तरह के हर्बल साबुन से खड़ा किया कारोबार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।