दीपावली से छठ तक कानपुर से चलेंगी अतिरिक्त बसें, 74 रिजर्व बसों का होगा संचालन, बढ़ेंगे फेरे
कानपुर परिक्षेत्र में दीपावली से छठ तक सभी बसें चलेंगी, जिसमें 74 आरक्षित बसें भी शामिल होंगी और फेरे बढ़ाए ...और पढ़ें
-1793368346316_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
सभी बसें, 74 आरक्षित सहित, दीपावली से छठ तक चलेंगी
चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द, उन्हें मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती मांग पर बसों के फेरे बढ़ेंगे
जागरण संवाददाता, कानपुर। परिवहन निगम लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दीपावली से छठ तक सभी बसों का संचालन करेगा। परिक्षेत्र के सात डिपो में 10 प्रतिशत रिजर्व 74 बसों को भी चलाया जाएगा और शेष बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।त्योहार के दिनों में चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी और उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।
परिक्षेत्र में 741 बसें हैं, इनमें से दस प्रतिशत बसें रिजर्व कोटे में रहती हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली से छठ तक बसें चलाने के लिए निर्देश मिले हैं। त्योहार के बीच में जिस रूट के यात्री मिलेंगे, वहां के लिए बसें भेजी जाएंगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन होगा।
सामान्य दिनों में एक बस एक या दो ही फेरा कर रही है, लेकिन त्योहार के दिनों में यात्रियों की मांग के अनुसार इन बसों के दो से तीन फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। किदवईनगर डिपो के एआरएम संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके डिपो में 118 बसें हैं। इनमें 20 बसें विभिन्न समस्या के चलते खड़ी हैं। डिपो में 140 चालक और 200 परिचालक हैं। एआरएम ने बताया कि दीपावली पर्व पर चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।
सभी बसों को दीपावली से छठ पर्व तक संचालित करेंगे। इन पर्व पर दिल्ली, आगरा, बनारस, गोरखपुर रूट पर सबसे अधिक यात्रियों का आवागमन हाेता है। बसों में जो कमियां हैं, उन्हें कार्यशाला में दूर कराया जा रहा है। अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बाक्स की उपलब्धता प्रत्येक बस में कराई जा रही है।
- महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक-परिवहन निगम
यह भी पढ़ें- कानपुर की महिलाओं का कमाल! हुनर को बनाया रोजगार, 19 तरह के हर्बल साबुन से खड़ा किया कारोबार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।