विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू कानपुर सिटी योजना की CM योगी से लॉन्चिंग की तैयारी, 597 प्लॉट, कीमत 60 हजार रुपये तक

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:31 PM (IST)

केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लॉन्च कराने की तैयारी कर रहा है, जिसमें पहले चरण ...और पढ़ें

यहां तैयार हो रही न्यू कानपुर सिटी योजना।

यहां तैयार हो रही न्यू कानपुर सिटी योजना।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लॉन्च होगी न्यू कानपुर सिटी योजना

  2. पहले चरण में 597 भूखंडों की बिक्री, कीमत 60 हजार तक

  3. केडीए की योजना को यूपी रेरा से मिली कागजी स्वीकृति

जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लांच कराने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर पत्र भेजकर समय मांगा है। वहीं अभी भूखंड बिक्री की कीमत तय होनी बाकी है। माना जा रहा है कि 50 से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कीमत रखी जाने की संभावना है। योजना के पहले फेज के 597 भूखंड के आवेदन लेने और लाटरी कराने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में केडीए वर्ष 1996 से न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। वर्तमान समय में 153.31 हेक्टेयर में योजना तीन फेज में लाई जा रही है। पहला फेज 55.59 हेक्येटर में लाया जा रहा है। इसमें 597 भूखंड विकसित किए गए है।

केडीए योजना में 75 करोड़ रुपये से ड्रेनेज सिस्टम, सीवर, पेयजल और सड़क का निर्माण करा रहा है। योजना को उत्तर प्रदेश रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) से भी कागजी स्वीकृति भी दे दी है। योजना में सारी अड़चन खत्म हो गई है। अब बस जनता के लिए खोला जाना बाकी है।

न्यू कानपुर सिटी योजना लांच करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री से समय लिया जा रहा है। अभी भूखंड बिक्री की कीमत तय होनी है।
अमन तिवारी, अधिशासी अभियंता, केडीए

 

महावीर नगर विस्तार में सौ भूखंड लांच करने की तैयारी

केडीए महावीर नगर विस्तार में भी करीब सौ भूखंड लांच करने की तैयारी कर रहा है। दीपावली के समय भूखंड के आवेदन निकाले जाएगे।

 

 

योजना की स्थिति

क्षेत्र का प्रकार क्षेत्रफल
ग्रीन एरिया 12.95 एकड़
व्यवसायिक क्षेत्र 0.57 एकड़
कम्युनिटी सुविधा के लिए क्षेत्र 11.57 एकड़
आवासीय क्षेत्र 21.77 एकड़
रोड एरिया 8.74 एकड़

फेस-एक में विकसित होने वाले भूखंड

भूखंड का आकार भूखंडों की संख्या
162 वर्गमीटर 269
90 वर्गमीटर 255
47.50 वर्गमीटर 50
36 वर्गमीटर 23

योजना में यह होगी व्यवस्था

सुविधाएं
कन्वेंशन सेंटर
स्कूल
कॉलेज
नर्सिंग होम
होटल
पुलिस थाना
आधुनिक कूड़ाघर

पूरी योजना का हाल

विवरण जानकारी
योजना शुरू हुई वर्ष 1996
जिन गांवों में जमीन का अधिग्रहण हो रहा संभलपुर, गंगपुर चंकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर व बैरी अकबरपुर
जमीन अधिग्रहण के लिए शासन से मिली धनराशि 150 करोड़ रुपये
केडीए बोर्ड बैठक में जमीन अधिग्रहण के लिए रखी धनराशि 150 करोड़ रुपये
विकास कार्य के लिए शासन से मिली धनराशि 183.50 करोड़ रुपये
कुल जमीन 153.31 हेक्टेयर
अधिग्रहण होनी है जमीन 89.69 हेक्टेयर
अभी तक अधिग्रहित जमीन 65 हेक्टेयर
कुल विकसित होने वाले भूखंड 1793
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।