Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain Alert: फतेहपुर, इटावा, चित्रकूट सहित 4 जिलों में बड़ा हादसा, छत गिरने से 6 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत

    By Anurag Shukla1Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 18 Jul 2025 02:29 PM (IST)

    Rain Alert उत्तर प्रदेश में में मानसून की वर्षा कई जिलों में मुसीबत बनती जा रही है। फतेहपुर इटावा चित्रकूट सहित चार जिलों में मकान की छत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में छह बच्चे हैं। सभी हादसे रात में सोते वक्त हुए हैं इससे जानमाल का नुकसान हुआ।

    Hero Image
    बारिश में छत गिरने के बाद मलबे से घायलों को निकालते लोग। जागरण

    जागरण टीम, कानपुर। उत्तर प्रदेश में दो दिन से बारिश हो रही है। इसमें कानपुर, उन्नाव सहित फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, इटावा जिले शामिल हैं। मानसून की बारिश मे चार जिलों में बड़ा हादसा हुआ। मकान की छत गिरने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। इसमें छह मासूम बच्चे मलबे में दब गए जिससे उनकी जान चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट पहाड़ी कस्बे में भारी बारिश के बीच मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम की मौत हो गईं। जबकि माता-पिता घायल है। यह घटना शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। कस्बा पहाडी के नांदी रोड पर 38 वर्षीय अनिल उर्फ रिंकू सिंह पुत्र स्व दलजीत सिंह का पक्का मकान गिर गया। अनिल सिंह व 32 वर्षीय पत्नी सोनी, 5 वर्षीय बेटी शिवांगी सिंह और एक वर्षीय बेटा अनिल सिंह मकान के मलबे में दब गए थे।

    सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। यहां पर शिवांगी और अनिल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिनकी हालत भी नाजुक है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा बैराज की ग्रिल में चढ़ा युवक, लोग चिल्लाए, लगा दी गंगा में छलांग

    Etawah में कमरे की छत गिरने तीन घायल

    इटावा के बकेवर कस्बा में गुरुवार की रात ढाई बजे बारिश से एक घर के कमरे की कच्ची छत गिरने से कमरे में लेटे पिता दो पुत्र मलबे में दबकर घायल हो गये मोहल्ले के लोगों ने रात में दो घण्टे के प्रयास के बाद अंधेरे व बारिश के बीच मलबे में दबे पिता प्रहलाद सिंह व पुत्रों गौरव व सौरभ को अस्पताल ले गए।तीनों घायल चकरनगर क्षेत्र के ख़िरीटी गांव के रहने वाले हैं बकेवर में अपने किसी परिचित के यहां रहने आये थे। तीनों को हालत अब खतरे से बाहर है।

    Banda में तेज वर्षा में घर गिरने से दो बच्चों की मौत

    बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरीखेरवा में सुनील उर्फ छोटा कुशवाहा का गुरुवार रात्रि दो बजे कच्चा रिहायशी घर बारिश के चलते धराशायी हो गया। उस दौरान घर में सुनील उर्फ छोटा की मां 60वर्षीय चन्द्रप्रभा, 29वर्षीय पत्नी विमला, सात वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र, तीन वर्षीय पुत्री आरोही, एक वर्षीय पुत्र गोलू, भाई अमर की 30वर्षीय पत्नी मंदाकिनी, नौ वर्षीय भतीजा दिव्यांशु व पांच वर्षीय भतीजी प्रतीक्षा सो रहे थे। सभी लोग घर के मलबे में दब गए। पुलिस को आने में देरी होने पर पड़ोसी सभी को निकालने में जुट गए। सभी घायलो को निकाल अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबने के कारण सात वर्षीय पुष्पेंद्र व तीन वर्षीय आरोही की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में डीएम ने पहुंच घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश डाक्टर को दिए हैं।

    Mahoba में बारिश से ढहा कच्चा मकान मां बेटे की मौत, पिता पुत्र घायल

    महोबा में गुरुवार की शाम से हो रही झमाझम बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई गांवों के दर्जनों घर गिरने और पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम सिजहरी में कच्चा मकान ढहने से मां बेटे की मौत हो गई तो पिता पुत्र घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात्रि करीब ढाई बजे की है।

    comedy show banner
    comedy show banner