विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur: दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को परोस दिया गया फ्रिज में रखा बासी खाना, जमकर हुआ हंगामा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 15 Dec 2023 10:46 AM (GMT+05:30)

Kanpur नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को बासी खाना परोसा गया। इस पर सभी ने ...और पढ़ें

दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को परोस दिया गया फ्रिज में रखा बासी खाना
दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को परोस दिया गया फ्रिज में रखा बासी खाना

जागरण संवाददाता, कानपुर । नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को बासी खाना परोसा गया। इस पर सभी ने हंगामा कर नाराजगी जताई। इसके बाद शिकायत भी की। शिकायत करने वालों को तो गर्म खाना दे दिया गया, लेकिन पेंट्रीकार मैनेजर के हाथ खड़े करने से मजबूरी में सैकड़ों यात्रियों ने फ्रिज में रखा बासी खाना ही खाया।

थाईलैंड से यात्रा कर लौटे गुमटी नंबर पांच निवासी पुनीत चावला और उनके लगभग 20 परिवारजन व साथी दुरंतो एक्सप्रेस से 12:40 बजे दिल्ली से सवार हुए। कोच में खाना आने पर ठंडा निकला। इस पर सभी ने शिकायत दर्ज कराते हुए पेंट्रीकार मैनेजर से कहा कि टिकट के साथ ही 275 रुपये भोजन के लिए ले रहे हैं पर खाना ऐसा दे रहे।

यात्रियों ने किया हंगामा

मैनेजर ने कहा कि जैसा उन्हें खाना भेजा गया है, वैसा ही आप लोगों को दिया। कोई समाधान नहीं निकलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद शिकायत करने वालों का भोजन गर्म कर दिया गया।

कराई जा रही है मामले की जांच

आईआरसीटीसी को लिखित शिकायत में पुनीत व उनके संबंधियों ने बताया कि खाना फ्रिज में रखा था। रोटियां खराब हो गई थीं। शिकायत पर जांच शुरू कराई गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कानपुर के सजेती में द‍िल दहला देने वाला हादसा, चारा काटने की मशीन में फंसकर महिला की मौत, गर्दन कटकर अलग हुई