विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर के सजेती में द‍िल दहला देने वाला हादसा, चारा काटने की मशीन में फंसकर महिला की मौत, गर्दन कटकर अलग हुई

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 13 Dec 2023 05:07 PM (IST)

कानपुर के सजेती थाना के धरमंगदपुर गांव में आज एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ज‍िसने भी ...और पढ़ें

Kanpur News: कानपुर के सजेती में द‍िल दहला देने वाला हादसा
Kanpur News: कानपुर के सजेती में द‍िल दहला देने वाला हादसा

संवाद सहयोगी, घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। चारा काटने की मशीन में फंसकर एक महिला की गर्दन अलग हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव निवासी सौरभ सचान किसानी करते हैं। घर पर पत्नी 40 साल की विद्योत्मा उर्फ बेबी और बेटे 14 वर्षीय मयंक और 10 वर्षीय शशांक है। सौरभ ने घर पर मवेशी भी पाल रखे हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सौरभ पत्नी बेबी के साथ चारा काटने की मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे।

मशीन पर पटा चढ़ाकर इंजन से उसे चलाया जा रहा था। इसी दौरान बेबी का साल पटा में फंस गया। सौरभ जब तक इंजन बंद करते तब तक बेबी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मात्र चंद सेकेंडों में बेबी की मौत हो गई। हादसे के बाद घर पर कोहराम मच गया। सूचना पर सजेती पुलिस भी पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मौके पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: MP के मोहन तो CG के विष्णुदेव का आज राज तिलक, मोदी-शाह की उपस्थिति में होगा शपथ ग्रहण; दिग्गजों का निर्णय बाद में

यह भी पढ़ें: Vasundhra Raje: विधायकों की लॉबिंग, घंटों चली बंद कमरे में बैठक; राजनाथ ने इस तरह मनाया वसुंधरा को