विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में श्रमिकों के लिए खुला योजनाओं का खजाना, कन्या विवाह-शिक्षा से लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच तक की सुविधा, जानें पूरी योजना

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:02 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के लिए आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा ...और पढ़ें

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है जो एआई से जनरेट की गई है।

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है जो एआई से जनरेट की गई है।

HighLights

  1. मोबाइल मेडिकल सुविधा और स्वास्थ्य मेले जल्द शुरू होंगे

  2. हर जिले में श्रमिक अड्डे और कौशल विकास केंद्र खुलेंगे

  3. शिक्षा, विवाह, मातृत्व और पेंशन सहित कई योजनाएं लागू

आशुतोष मिश्रा, कानपुर। यूपी में श्रमिकों के लिए अब आर्थिक सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई तक कई तरह की सुविधाओं का रास्ता आसान होने जा रहा है। श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत कामगारों के लिए कन्या विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जल्द ही श्रमिकों के लिए मोबाइल मेडिकल सुविधा भी शुरू होगी, जबकि हर जिले में तीन दिन का स्वास्थ्य मेला लगाकर कामगारों की सेहत की जांच की जाएगी। श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर में योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी और श्रमिकों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

तीन दिन लगेगा स्वास्थ्य मेला

श्रमिकों के लिए मोबाइल मेडिकल की सुविधा जल्द शुरू होगी। प्रदेश के कामगारों की सेहत की जांच के लिए हर जिले में तीन दिन स्वास्थ्य मेले लगवाए जाएंगे। इसका फायदा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को मिलेगा।

हर जिले में खोले जाएंगे श्रमिक अड्डे

हर जिले में डा. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (श्रमिक अड्डे) खोले जा रहे हैं। इनमें रियायती दर पर खाने की व्यवस्था के साथ कौशल विकास केंद्र (स्किल डवलमेंट सेंटर) की सुविधा मिलेगी। प्रदेश को जल्द बाल श्रम से मुक्त कराने का लक्ष्य है। कई शहरों में कुछ वार्ड बाल श्रममुक्त करा लिए गए हैं।

Saumya Agrawal

श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल। जागरण

हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान

श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा श्रमिकों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता में शामिल है।

 

 

विवरण आंकड़े / जानकारी

प्रदेश में पंजीकृत श्रमिक

उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड

कुल पंजीकृत श्रमिक 1,95,20,773
पुरुष 1,04,66,068
महिला 75,33,315

उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड

कुल पंजीकृत श्रमिक 8,47,56,213
पुरुष 4,00,11,393
महिला 4,47,44,330

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद

पंजीकृत कारखाने 33,511
कार्यरत श्रमिक 38,46,159
पुरुष श्रमिक 36,34,184
महिला श्रमिक 2,11,975
पंजीकृत दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान 9,73,783
कार्यरत श्रमिक 49,91,289
पुरुष श्रमिक 45,02,134
महिला श्रमिक 4,89,155

समस्या पर इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

हेल्पलाइन नंबर 18001805160
कानपुर हेल्पलाइन 0512-2295176
कानपुर हेल्पलाइन 0512-2295174

योजनाओं के लाभ के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड upbocw.in
उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड upssb.upsdc.gov.in
श्रम कल्याण परिषद skpuplabour.in

श्रमिकों का आर्थिक बोझ से निकालने के लिए कई योजनाएं

संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

शैक्षिक सहायता श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को कक्षा एक से उच्चतर शिक्षा के लिए न्यूनतम 2,000 से 1 लाख रुपये तक छात्रवृत्ति।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए शत-प्रतिशत शुल्क प्रतिपूर्ति।
साइकिल सब्सिडी दो संतानों के कक्षा नौ, 10, 11 व 12 पास कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर एक बार साइकिल खरीदने के लिए सब्सिडी।

कन्या विवाह सहायता योजना

विवाह सहायता श्रमिकों की दो पुत्रियों अथवा स्वयं महिला श्रमिक के विवाह के लिए 65 हजार रुपये।
अंतरजातीय विवाह अंतरजातीय विवाह करने पर 75 हजार रुपये।
सामूहिक विवाह प्रति विवाह 85 हजार रुपये का अनुदान और प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन के लिए।

मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता

दुर्घटना में मृत्यु 5 लाख रुपये
सामान्य मृत्यु 2 लाख रुपये
100 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता 4 लाख रुपये
50 से 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता 2 लाख रुपये

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना

महिला श्रमिक का संस्थागत प्रसव तीन माह के न्यूनतम वेतन के समान राशि और 1,000 रुपये चिकित्सा बोनस।
पुरुष कामगार 6,000 रुपये एकमुश्त
लड़के के जन्म पर अधिकतम दो नवजात शिशुओं के पोषण के लिए 20 हजार रुपये एकमुश्त।
लड़की के जन्म पर अधिकतम दो नवजात शिशुओं के पोषण के लिए 25 हजार रुपये एकमुश्त।
प्रथम संतान बालिका 25 हजार रुपये की सावधि जमा 18 वर्ष के लिए।

कारखाना श्रमिक ले सकते बेटियों की शादी और घूमने के लिए पैसा

योजनाओं की संख्या कारखाना श्रमिकों और उनके पुत्र-पुत्रियों के लिए 8 योजनाएं।
पंजीकृत कारखाने 33,420
कार्यरत श्रमिक 38,40,075
महिला श्रमिक 2,11,744

डा. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना

डिग्री पाठ्यक्रम 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति
डिप्लोमा पाठ्यक्रम 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति
सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति

गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना

60 प्रतिशत या अधिक अंक 5,000 रुपये पुरस्कार
75 प्रतिशत या अधिक अंक 7,500 रुपये पुरस्कार
कक्षाएं हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और परास्नातक

ज्योतिबा फुले श्रमिक कल्याण योजना

बेटियों की शादी कन्यादान के रूप में 51 हजार रुपये एकमुश्त

दत्तोपंत ठेंगीड़ी मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना

मृत्यु होने पर श्रमिक की पत्नी या आश्रित को 1 लाख रुपये आर्थिक सहायता।

राजा हरिश्चंद्र मृतक श्रमिक अंत्येष्टि सहायता योजना

अंत्येष्टि सहायता श्रमिक की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर पत्नी या आश्रित को 10 हजार रुपये एकमुश्त।

चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना

जिला स्तर 25 हजार रुपये
राज्य स्तर 50 हजार रुपये
राष्ट्रीय स्तर 75 हजार रुपये
अंतरराष्ट्रीय स्तर 1 लाख रुपये

श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना

यात्रा सहायता श्रमिक और परिवार के सदस्यों को ऐतिहासिक, धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए 12 हजार रुपये एकमुश्त।

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना

पात्र लाभार्थी महिला श्रमिक या श्रमिक की पुत्रियां
शिक्षा परास्नातक की शिक्षा के लिए पुस्तकें खरीदने हेतु 7,500 रुपये एकमुश्त।

गिग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स को पेंशन की सुविधा

लाभार्थी होम डिलीवरी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी ब्वाय, मेड, ठिलिया-खोंमचे वाले, ओला-उबर चालक और अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगार।
ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के लिए ई-श्रम कार्ड की सुविधा।
प्रस्तावित सुविधाएं दुर्घटना बीमा, मैटरनिटी सपोर्ट, शिक्षा के लिए कर्ज और अंतिम संस्कार के खर्च की सुविधा।
पेंशन के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष
18 वर्ष की उम्र में मासिक प्रीमियम 200 रुपये
सरकार का योगदान आवेदक जितनी राशि जमा करेगा, उतनी ही राशि सरकार जमा करेगी।
60 वर्ष की उम्र पर पेंशन हर माह 3,000 रुपये

 

 

यह भी पढ़ें- Kanpur PWD का बड़ा फैसला: कानपुर में विधानसभा वार बांटी गईं सड़कें, तीन खंडों को मिली जिम्मेदारी, जानिए किसे कितनी विधानसभा

यह भी पढ़ें- कानपुर के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, समाज कल्याण अधिकारी और दो एआरटीओ निलंबित