विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Updates: UP में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा कानपुर, 10 डिग्री पर पहुंचा पारा, 24 घंटे में और ज्यादा दिखेगा असर

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:41 PM (IST)

कानपुर में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, मंगलवार रात शहर 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  2. उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं से दिन और रात का पारा गिरेगा

  3. किसानों को पाले और ओस से फसल बचाने की सलाह

जागरण संवाददाता, कानपुर। Weather Updates:उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा ने कानपुर में ठंड बढ़ा दी है। मंगलवार की रात कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम 9.5 डिग्री तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया। मैनपुरी 10.7 डिग्री के साथ तीसरे और गौतमबुद्ध नगर 10.8 डिग्री के साथ चौथे स्थान पर रहा।

बीते तीन दिनों में कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री गिरा है। 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री था, जो 18 नवंबर को 10 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 13 नवंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पहुंचा था, जिसने नवंबर में 12 साल का रिकार्ड तोड़ा था। इससे पहले 13 नवंबर 2013 को पारा 7.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी। हवा की गति सामान्य तौर पर आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा और कहीं-कहीं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इससे दोपहर की धूप में भी गर्माहट कम होगी। अगले 24 घंटे सुबह और शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं। आसमान साफ रहने पर रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

यहां इतना रहा तापमान

  • मुजफ्फरनगर --9.5
  • कानपुर  --10
  • मैनपुरी -- 10.7
  • गौतमबुद्ध नगर  --10.8

(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

ओस और पाले से सब्जियों की फसल को बचाने के लिए बरतें सावधानी

सर्दियों में सुबह गिरने वाली ओस और अचानक पड़ने वाला पाला सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार नमी से पत्तियों में फफूंद जनित रोगों का खतरा बढ़ता है, जबकि पाला पड़ने से कोमल पत्तियां और छोटे पौधे प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में किसानों को आलू, टमाटर, मटर, गोभी, पालक और मिर्च की फसल की विशेष देखभाल करनी चाहिए। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने किसानों को ठंड और पाले से फसल बचाने के उपाय बताए हैं।

 

यह भी पढ़ें- बेशर्म हो गए हो, ये हालत बनाकर रखी है आपने... चकरपुर मंडी में गंदगी देख मंडी सचिव पर भड़के मंडी निदेशक

यह भी पढ़ें- UP Politics: हर पीड़ित ही PDA है, 2027 चुनाव से बदलाव की शुरुआत होगी'... Kanpur सपा जिलाध्यक्ष ने बताया अपना एजेंडा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।