Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: कानपुर में दुष्कर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, पीड़ित परिवार बोला- उसका दिल भी पत्थर का…

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 10:52 PM (IST)

    कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र में पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलाना शहर छोड़कर भागने की फिराक में था इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्वालटोली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मौलाना मुख्तार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी ने बीते 10 अगस्त को आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया था।

    Hero Image
    पुलिस हिरासत में आरोपी मौलाना मुख्तार। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलाना को ग्वालटोली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मार्मिक अपील की है। 

    कहा कि मौलाना की एक आंख खराब होने पर पत्थर की आंख लगाई गई है। पत्थर की आंख वाले मौलाना का दिल भी पत्थर का है। उसने आठ साल की बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश की। इसकी उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस पर डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पुलिस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने की कोशिश करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को ले गया घर

    अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालटोली में बीते शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को मकबरा ग्वालटोली निवासी 70 वर्षीय मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चच्चा चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। इस दौरान, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अश्लील हरकत करता मिला। हालांकि, मौका पाकर वह फरार हो गया। 

    पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौलाना की तलाश में दबिश दे रही थी। सोमवार भोर पुलिस टीम ने छह बंगलिया रोड से मौलाना मुख्तार को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।

    एक बालक को भी घर ले गया था आरोपी

    इलाकाई लोगों ने बताया कि शुक्रवार को घटना से पहले आरोपी दोपहर में एक बालक को लेकर घर गया था। हालांकि बालक चकमा देकर भाग निकला था। इसकी जानकारी बालक ने इलाके के कुछ लोगों को दी थी। इसके बाद से इलाकाई लोग मौलाना पर नजर रखे हुए थे।

    दबाव डालकर कर लेता था समझौता

    इलाकाई लोगों ने बताया कि आरोपी मौलाना मुख्तार की सामाजिक छवि खराब है। इस घटना से पूर्व वह कई बच्चों के साथ गलत काम कर चुका था। हालांकि हर बार आरोपी और उसका परिवार पीड़ितों पर सामाजिक दबाव डालकर समझौता कर लेता था। पुलिस से शिकायत न होने पर हर बार वह बच जाता था।

    यह भी पढ़ें: Kannauj News: अखिलेश यादव के करीबी रहे सपा नेता नवाब सिंह गिरफ्तार, किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

    यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, योगी सरकार ने दिया आदेश, लिस्ट जारी

    comedy show banner
    comedy show banner