Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Breaking: कानपुर, इटावा सहित आसपास की अपराध और घटनाक्रम से जुड़ी खबरें, पढ़ें, 8 सितंबर को क्या हुआ

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 02:08 PM (IST)

    UP Breaking News उत्तर प्रदेश के कानपुर फर्रुखाबाद सहित आसपास के जिलों से जुड़ी आज सोमवार 8 सितंबर 2025 की मुख्य अपराध से जुड़ी खबरें और घटनाएं। आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों व घटनाक्रमों के बारे में भी जानने के लिए जुड़े रहिए कानपुर दैनिक जागरण के साथ।

    Hero Image
    कानपुर और आसपास के जिलों की ताजा खबरें।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Breaking News Today 8th September 2025: कानपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित आसपास के जिलों की आज की अपराध से जुड़ी ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: कानपुर में करंट से किसान की मौत, चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, बैंक मैनेजर के घर चोरी, बाढ़ का खतरा। पढ़ें, खबरें विस्तार से....।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kannauj में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षा मित्र की मौत 

    चौकी चौकी सिकंदर के गांव करमुल्लापुर निवास 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र शिवपाल सिंह प्राथमिक विद्यालय घुसुआपुर में शिक्षा मित्र थे। वर्ष 2006 में इनका चयन हुआ था। पेट का एग्जाम देने के लिए अलीगढ़ गए थे। नोएडा के लिए टिकट ली। थाना चिपियाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आधार कार्ड व प्रवेश पत्र के आधार पर पहचान की गई। चौकी पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी। स्वजन में चीखपुकार मच गई।

    Chitrakoot में ददरौआ आश्रम में नकदी और सोने की अंगूठी चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा चोर

    मध्यप्रदेश जिला सतना थाना नयागांव क्षेत्र अंतर्गत सिरसावन स्थित ददरौआ धाम आश्रम में शनिवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। आश्रम में ठहरे मथुरा निवासी राधिकादास के कमरे से चोरों ने 2.40 लाख रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी (कीमत 70 हजार), आधार कार्ड व वोटर आईडी पार कर दिया। राधिकादास के अनुसार, घटना वाली रात वे अपने शिष्यों के साथ भोजन के बाद रात 11 बजे सो गए थे। सुबह करीब छह बजे जागने पर पता चला कि कमरे में रखा उनका लाल रंग का पिठ्ठू बैग गायब था। जिसमें सारा सामान था।

    Kanpur में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

    बिधनू कुशलपुर गांव में सोमवार दोपहर फर्राटा पंखे का बिना प्लक का तार साकेट में लगाते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। कुशलपुर निवासी किसान 45 वर्षीय दिनेश कुमार सोमवार दोपहर खेत से घर लौटे थे। वह घर पहुंचते ही गर्मी की वजह से फर्राटा पंखे का बिना प्लक का तार साकेट में लगाने लगे। तभी फेस का तार साकेट से निकलकर उनके हाथों में चिपक गया। जिसके करंट की चपेट में आकर वह झुलस गए। स्वजन ने तार को डंडे से खींचकर अलग किया और गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति का शव देख पत्नी पूनम व बेटे निखिल व आशीष का रोरोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

    चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

    बिधनू खेरसा गांव में रविवार रात चचेरे भाई के घर आये युवक को भीड़ ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। सागरपुरी राजेंद्र नगर निवासी अनिल शर्मा का 25 वर्षीय बेटा आकाश रविवार रात बिधनू खेरसा गांव स्थित चचेरे भाई सूरज के घर आया हुआ था। हाईवे किनारे आटो से उतरने के बाद आकाश पान की दुकान से गुटखा खरीदने लगा। इसी दौरान आसपास लोगों ने चोर समझकर पीट दिया।

    बैंक मैनेजर के घर से 45 लाख की चोरी

    रतनलाल नगर निवासी इंदरप्रीत चावला इंडसइंड बैंक में मैनेजर हैं। उनके मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बेटी अहाना का जन्मदिन होने पर घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ रेस्टोरेंट गए थे। रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर लौटे तो मेनगेट का ताला तो बंद मिला, लेकिन उसे खोलकर जब अंदर पहुंचे तो गैलरी के आगे वाले दरवाजों के ताले टूटे मिले।

    Kanpur Unnao में बाढ़

    उन्नाव व कानपुर में फिर गंगा उफान में हैं। बिठूर में बाढ़ के पानी से कई गांव डूब गए हैं। लोगों ने राहत शिविर की तरफ पलायन करना शुरू कर दिया है। सैंकड़ों एकड़ भूमि बाढ़ की वजह से बर्बाद हो गई है। वहीं अधिकारियों से अधिकारियों से सुबह 8 बजे से राहत कार्य की गुहार लगाई जा रही है। भारत पुरवा, चिरान, डल्लपुरवा, तिश्झा, चिरान, हृदयपुर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

    छात्र और युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    मूलरूप से कानपुर देहात के जनपद के पुखरायां इंद्रानगर निवासी करन सिंह का 19 वर्षीय छोटा सृजन हाईस्कूल का छात्र था और काकादेव स्थित हास्टल में रहता था। रविवार देर रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह हास्टल संचालक ने दरवाजा न खुलने पर रावतपुर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर साक्ष्य जुटाए और स्वजन को जानकारी दी। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं नजीराबाद के नारायणपुरवा निवासी 32 वर्षीय पेटिंग कारीगर जागेश्वर यादव ने रविवार देेर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद वह काम पर चला गया। देर रात शराब पीकर आया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    comedy show banner
    comedy show banner