विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में भौंती बाईपास पर हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत, हंगामा

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:16 PM (IST)

कानपुर के पनकी स्थित भौंती बाइपास पर एक ट्रक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही ...और पढ़ें

बाईपास पर हंगामा करते स्वजन। जागरण

बाईपास पर हंगामा करते स्वजन। जागरण

HighLights

  1. भौंती बाइपास पर ट्रक ने मां-बेटी को कुचला।

  2. हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

  3. परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर किया हंगामा।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। पनकी के भौंती बाइपास के पास कंटेनर ने बाइक सवार मां बेटी को रौंद दिया जबकि पति घायल हो गए।जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया।वही के सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्वजन को समझाने का प्रयास में जुटी है।

सचेंडी थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी सुमित अपनी 25 वर्षीय पत्नी संजना उर्फ दीक्षा व आठ माह की बेटी के साथ शनिवार को दवा लेने के लिए बाइक से जा रहे थे।इसके अलावा बाजार भी जाना था। तभी भौंती बाईपास के पास पीछे से आ रहे हैं कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026-10-17 at 15.40.25

हादसे में बाइक फिसल गई और सुमित बाइक से उछलकर दूर गिर गए जबकि जबकि पत्नी संजना और उनकी आठ माह की बच्ची कंटेनर की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कंटेनर महिला को करीब आठ मीटर तक घसीटता चला गया।

हादसे के बाद हाइवे के लिंक रोड पर जाम की। स्थिति बन गई। अन्य वाहन सवारों ने कंटेनर को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और आवागमन को सुचारू कराया। तब तक स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।पुलिस स्वजन को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

स्वजन हाइवे के लिंक रोड पर स्वजन हंगामा करते हुए बैठ गए और सड़क जाम कर। लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह से भीषण जाम लगना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- UP Cricket का नया सेंटर बनेगा CSJMU Kanpur का स्टेडियम, अब यहां भी होंगे मैच, जानें स्टेडयिम की खासियत

यह भी पढ़ें- कानपुर में एयरपोर्ट से लेकर सीएम ग्रिड की सड़कों पर खपा दी नकली सीमेंट, तीन साल में 10 लाख से ज्यादा बोरियां बेची