विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Cricket का नया सेंटर बनेगा CSJMU Kanpur का स्टेडियम, अब यहां भी होंगे मैच, जानें स्टेडयिम की खासियत

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:01 PM (IST)

ग्रीन पार्क में निर्माण कार्य के चलते अब सीएसजेएमयू कानपुर का स्टेडियम उत्तर प्रदेश क्रिकेट का नया केंद्र बनेगा। विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय का स्टेडियम। सौजन्य: विश्वविद्यालय प्रबंधन

विश्वविद्यालय का स्टेडियम। सौजन्य: विश्वविद्यालय प्रबंधन

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और विश्वविद्यालय प्रबंधन लेटर आफ इंटेंट पर बनी सहमति 

  2. कैंप, ट्रायल व मैच का केंद्र बनेगा स्टेडियम, तीन हजार दर्शक क्षमता और सात विकेट की सुविधा  

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 350 करोड़ से होने वाले निर्माण कार्य व कमला क्लब की लीज समाप्त होने के बाद अब प्रदेश क्रिकेट का नया सेंटर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) बनेगा। इसके लिए शनिवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच 10 के लिए लेटर आफ इंटेंट पर सहमति बनी है।

तीन हजार दर्शक क्षमता वाला विश्वविद्यालय का स्टेडियम लाल, काली, मिश्रित मिट्टी की सात विकेट वाला होगा। जिसे यूपीसीए एक्सीलेंस सेंटर के रूप में संचालित करने की योजना बना रहा है। इस स्टेडियम में यूपीसीए के कैंप, ट्रायल, बोर्ड ट्राफी के मैच का आयोजन किया जाएगा। कमला क्लब और ग्रीन पार्क में रखे मैदान व पिच में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरण विश्वविद्यालय के नए स्टेडियम में प्रवेश किया जाएगा।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सेंटर आफ एक्सीलेंस में हुए आयोजन में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के बीच लेटर आफ इंटेंट पर सहमति बनी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल कल्चर विकसित किया गया है।श्

WhatsApp Image 2026-10-17 at 14.41.31

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और विश्वविद्यालय के बीच क्रिकेट मैदान को लेकर हुए समझौते की जानकारी देते कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक। साथ में प्रतिकुलपति सुधांशु पांडिया और यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता।

यूपीसीए के साथ जुड़कर अब प्रदेश क्रिकेट को दिशा देने का काम किया जाएगा। हमारा स्टेडियम विश्वस्तरीय मानक पर तैयार किया गया है। जहां पर बोर्ड ट्राफी के मुकाबले हो सकेंगे। स्टेडियम में महाराष्ट्र की लाल मिट्टी की एक, ओडिशा के काली मिट्टी, लाल व काली मिट्टी की मिश्रित व उन्नाव की काली मिट्टी की दो-दो पिच बनाई गई हैं। जो खिलाड़ियों को पूरे देश में मिलने वाले विकेट का अनुभव प्रदान करेंगी।

स्टेडियम की दर्शक क्षमता तीन हजार है, जिसे भविष्य में बढ़ाने की योजना है। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि ग्रीन पार्क का निर्माण कार्य जनवरी-फरवरी तक शुरू होने की उम्मीद है। जहां करीब दो वर्ष तक यूपीसीए खेल की गतिविधियां आयोजित नहीं करा सकेगा।

ऐसे में घरेलू सीजन के कैंप, ट्रायल व मैच के लिए यूपीसीए को लंबे समय से नए सेंटर की तलाश थी। उन्नाव में बनने वाले एक्सीलेंस सेंटर से पहले अब यूपीसीए शहर के बीचों-बीच स्थित विश्वविद्यालय के सेंटर मिल गया है। जिसे यूपीसीए के केंद्र के रूप में विकसित कर प्रदेश क्रिकेट को नई दिशा देगा।

ड्रेनेज सिस्टम के साथ लाल व काली मिट्टी की पिच की सुविधा

विश्वविद्यालय के स्टेडियम में लाल, काली मिट्टी की सात पिच हैं। इस सात पिचों में एक लाल, दो काली, एक लाल-काली मिक्स, दो कालाहांडी और एक कालाहांडी व काली मिट्टी की मिक्स पिच है। इसके साथ ही मैदान में ड्रेनेज सिस्टम है। जो घरेलू मुकाबलों के साथ यूपी टी-20 लीग व कानपुर प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए बेहतर वैन्यू हो सकता है। इस स्टेडियम में भविष्य में दर्शक दीर्घा व फ्लड लाइट भी लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Auto Market: नवरात्र में वाहन खरीदने की धूम, छह दिन में 2,598 गाड़ियां बिकीं, बाइक-स्कूटी की सबसे ज्यादा मांग

यह भी पढ़ें- कानपुर विकास बैठक से 12 अफसर नदारद, जैपुरिया पुल के डिजाइन और बदहाल सड़कों पर जनप्रतिनिधियों ने लगाई फटकार