विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Auto Market: नवरात्र में वाहन खरीदने की धूम, छह दिन में 2,598 गाड़ियां बिकीं, बाइक-स्कूटी की सबसे ज्यादा मांग

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:24 PM (IST)

कानपुर में नवरात्र के शुरुआती छह दिनों में ऑटोमोबाइल बाजार में भारी उछाल देखा गया, जहां 2,598 नए वाहन बिके। ...और पढ़ें

कोकाकोला चौराहा स्थित शोरुम में गाड़ी खरीदते ग्राहक । जागरण

कोकाकोला चौराहा स्थित शोरुम में गाड़ी खरीदते ग्राहक । जागरण

HighLights

  1. नवरात्र के छह दिनों में 2,598 नए वाहन बिके

  2. इनमें 2,202 बाइक/स्कूटी और 396 कारें शामिल हैं

  3. खरीददार यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक दिख रहे

जागरण संवाददाता, कानपुर। नवरात्र के दिनों में आटोमोबाइल बाजार में भीड़ बढ़ी है। ग्राहकों को डील करने के लिए शोरूमों में मालिकों ने स्टाफ भी बढ़ा दिया है। शुभ दिनों में नया वाहन घर लाने की परंपरा और आटोमोबाइल कंपनियों की ओर से दिए जा रहे आकर्षक आफर्स ने बाजार की रौनक और बढ़ा दी है।

नवरात्र के छह दिनों में ही 2,598 घरों में नए वाहन पहुंच गए हैं। यानी, खरीदे गए नए वाहनों में 2202 बाइक/स्कूटी और 396 कारें हैं। वैसे, पिछली बार शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों में 5,498 वाहनों की खरीद हुई थी। इसमें 4,169 बाइक/स्कूटी और 1,329 कारें थीं। इस बार अधिक रौनक को देखकर आटोमोबाइल्स बाजार में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं, नए वाहन खरीदार भी अब यातायात नियमों को लेकर जागरूक दिख रहे हैं।शोरूम मालिक भी ग्राहकों को बाइक के साथ हेलमेट लेने की सलाह दे रहे हैं। बातचीत में लोगों ने कहा कि वाहन चलाने के दौरान जीवन के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसका ध्यान रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और कार पर हों तो सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।

 

नवरात्र में वाहनों की खरीदारी

नवरात्र के छह दिनों में वाहनों की खरीदारी
तारीख बाइक/स्कूटी कार कुल
11 अक्टूबर 125 61 186
12 अक्टूबर 342 68 410
13 अक्टूबर 178 78 456
14 अक्टूबर 393 55 448
15 अक्टूबर 456 76 532
16 अक्टूबर 508 58 566

स्रोत : आरटीओ

 

इन्होंने खरीदी बाइक, दी अच्छी सलाह

नवरात्र के मौके पर अधिकांश लोग नए वाहन खरीद रहे हैं। वाहन खरीद लेना ही पर्याप्त नहीं है, यदि बाइक-स्कूटी खरीदी है तो हेलमेट भी जरूर लें। जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। बाइक से चलें तो हेलमेट जरूर लगाएं।
- अमित सिंह सेंगर, पनकी


सेफ्टी उपकरण के प्रयोग की शर्त पर ही बच्चों को बाइक या कार चलाने देते हैं। शरीर का सबसे नाजुक भाग सिर होता है और बाइक-स्कूटी पर सफर के दौरान हादसा होने पर अधिकांश चोट सिर में आती है। इसलिए हेलमेट जरूर पहनें।
- अभिषेक मिश्र, बसंत बिहार