विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर -हमीरपुर हाइवे पर वसूली करने वाले किन्नरों का हंगामा, पुलिस को पीटने वर्दी फाड़ने का Video Viral

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:41 PM (IST)

कानपुर-हमीरपुर रोड पर 26 अक्टूबर की रात किन्नरों ने वाहनों को रोककर हंगामा और मारपीट की। डायल-112 पुलिस के पहुंचने ...और पढ़ें

कानपुर -हमीरपुर रोड पर हंगामा करते किन्नर। वीडियो ग्रैब

कानपुर -हमीरपुर रोड पर हंगामा करते किन्नर। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कानपुर-हमीरपुर रोड पर किन्नरों का हंगामा और मारपीट

  2. डायल-112 पुलिस से भिड़ंत, सिपाही की वर्दी फाड़ी

  3. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाद सहयोगी, घाटमपुर( कानपुर)। किन्नरों द्वारा कानपुर -हमीरपुर रोड पर 26 अक्टूबर की रात जमकर हंगामा हुआ। विवाद और मारपीट की सूचना पर डायल -112 पुलिस पहुंची तो किन्नर सिपाहियों से भी भिड़ गए। मारपीट करते हुए वर्दी तक फाड़ दी।

थाना पुलिस सिपाही की पिटाई की घटना चार दिन तक दबाए बैठी रही। वहीं, शनिवार को वीडियो प्रसारित होने के कुछ ही घंटों में आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

प्रसारित वीडियो में किन्नर हाईवे पर उत्पात मचाते दिख रहे हैं। वाहनों को जबरन रोक रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में भदोही जिले के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह ने तहरीर दी थी। बताया था कि वह 26 अक्टूबर को हमीरपुर के कुंडौरा गांव निवासी बहन के यहां से लौट रहे थे।

आलियापुर टोल प्लाजा के पास किन्नरों ने गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी तो कर्मियों से भी मारपीट की। वहीं, थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जब किन्नरों द्वारा मारपीट के शिकार हुए डायल 112 के सिपाही सोनू ने पुलिस को अपनी व्यस्था बताई तब भी पुलिस मामले को दबाए बैठी रही।

कार्रवाई करना तो दूर उच्चाधिकारियों तक मामला नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद सिपाही द्वारा ग्रुप में अपनी व्यथा बताते हुए मारपीट के वीडियो प्रसारित किए गए। तब जाकर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया।

एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। वीडियो प्रसारित होने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Updates: 54 साल बाद अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का बड़ा बदलाव, कानपुर में एक दिन में 7.8 डिग्री गिरा पारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।