विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM (IST)

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा आज से वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू हो रही है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल ...और पढ़ें

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस।

HighLights

  1. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू

  2. कानपुर सेंट्रल पर रात 8:05 बजे पहुंचेगी ट्रेन

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री करेंगे शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर से दिल्ली के बीच रात में तेज और आरामदायक रेल सफर का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन 31 अक्टूबर से शुरू होगा। इस ट्रेन का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी ठहराव होगा। शनिवार को उद्घाटन के बाद यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर रात 20:05 बजे आएगी।

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से होगा। कानपुर सेंट्रल पर ये ट्रेन रात 20:05 बजे आएगी। यहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसद रमेश अवस्थी व देवेंद्र सिंह भोले के अलावा सभी विधायक मौजूद रहेंगे। बनारस से ट्रेन नंबर 02527 का हरी झंडी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे। 16 कोचों वाली ये ट्रेन शुभारंभ के दिन रात आठ बजकर पांच मिनट पर आएगी।

इसके बाद शेड्यूल निर्धारित वाराणसी से दिल्ली जाते समय ट्रेन रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 12:45 बजे रवाना होगी। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी लौटते समय ट्रेन रात 2:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 2:50 बजे प्रस्थान करेगी।

16 कोच वाली यह ट्रेन रात की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच होगा। ट्रेन में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी। प्रयागराज के बाद यह रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद और अलीगढ़ होते हुए रात 2:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज होते हुए सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।