विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Weather Updates: 54 साल बाद अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का बड़ा बदलाव, कानपुर में एक दिन में 7.8 डिग्री गिरा पारा

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM (IST)

अक्टूबर के आखिरी दिनों में कानपुर में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां चक्रवाती सिस्टम के असर से 7.3 मिमी ...और पढ़ें

बड़ा चौराहा पर वर्षा में जातीं युवतियां । जागरण

बड़ा चौराहा पर वर्षा में जातीं युवतियां । जागरण

HighLights

  1. कानपुर में अक्टूबर के अंत में मौसम ने ली करवट।

  2. एक दिन में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गिरा।

  3. 54 साल बाद अक्टूबर में ऐसी मौसमी स्थिति देखी गई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम ने ऐसी करवट ली कि गर्मी के बीच अचानक ठंडक महसूस होने लगी। चक्रवाती सिस्टम अर्नब के असर से शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर वर्षा और बूंदाबांदी होती रही। पूरे दिन में करीब 7.3 मिमी वर्षा हुई।

आसमान में घने बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में एक दिन में ही 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था, जो शुक्रवार को घटकर 23.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में इस तरह वर्षा और तापमान में अचानक गिरावट की स्थिति 54 साल बाद देखने को मिली है। इससे पहले वर्ष 1971 में अक्टूबर के दौरान मौसम में ऐसी तब्दीली दर्ज की गई थी। हालांकि, अक्टूबर की सर्वाधिक एकदिवसीय वर्षा का रिकार्ड अब भी 21 अक्टूबर 1957 के नाम है। उस दिन 111.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

कभी ठंडा तो कभी गर्म रहा अक्टूबर

पिछले कुछ वर्षों में अक्टूबर का मौसम अलग-अलग रूप दिखाता रहा है। वर्ष 2025 में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे महीने की शुरुआत में ही रातें ठंडी हो गई थीं। इसके विपरीत, अक्टूबर 2024 में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक बना रहा और महीने में गर्मी का असर बना रहा। इस बार महीने के आखिरी दिनों में वर्षा के साथ तापमान में आई तेज गिरावट ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

दो मौसमी सिस्टम का असर्र

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी के मौसमी सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से उत्तर भारत में नमी पहुंची है। इसके चलते बादल बने और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई। दिनभर धूप नहीं निकलने और लगातार बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। रविवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर पत्नी से मिलकर लौट रहा था युवक, बंद क्रासिंग पार करते समय ट्रेन से कटकर दो की मौत; CCTV में कैद हादसा

यह भी पढ़ें- पहले प्रेम विवाह, फिर सामूहिक विवाह सम्मेलन में रस्म अदायगी; जींस टॉप में पहुंचीं दुल्हनें, 7 फेरों के बाद भी नहीं भरी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।