विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पनकी में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, देखें हादसे का Video

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:22 PM (IST)

कानपुर के पनकी में रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. पनकी में रेलवे क्रासिंग पर भीषण हादसा हुआ

  2. ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

  3. हादसा सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गया

जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी में गुरुवार रात को रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज लगी की दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मृतकों में एक मैनपुरी का रहने वाला था।

पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग से गुरुवार रात 8.06 बजे अवध एक्सप्रेस निकल रही थी। इसी बीच गेट पारकर जल्दी निकलने के चक्कर में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। गेटमैन ने इसकी सूचना दी तो जीआरपी वहां पहुंची। मृतकों में एक की पहचान मैनपुरी के थाना किशनी के समान कटरा निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू के रूप में हुई।

वहीं दूसरे युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी के कार्यवाहक प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि दोनों में से एक की शिनाख्त हो चुकी है। उनके परिजन आ रहे हैं। दूसरे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पनकी में हुए हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक की शिनाख्त के लिए जीआरपी ने इंटरनेट मीडिया का भी सहारा लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से निकली फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो साझा की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur नगर निगम विवाद में अब विधायक की एंट्री, बोले- अम्मा बनकर रहिए, सौतेली अम्मा मत बनिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।