विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Traffic: कानपुर में 6 नवंबर से 3 दिन रूट डायवर्जन, Dhanteras-Diwali पर घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:47 PM (IST)

कानपुर में धनतेरस और दीपावली के लिए शुक्रवार से रविवार तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। दोपहर 1 बजे से रात ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. धनतेरस-दीपावली के लिए कानपुर में यातायात डायवर्जन लागू।

  2. शुक्रवार से रविवार तक दोपहर 1 से रात 12 बजे तक बदलाव।

  3. छह स्थानों पर पार्किंग सुविधा; हेल्पलाइन नंबर जारी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर शुक्रवार से रविवार तक यातायात डायवर्जन कर दिया है। ये बदली व्यवस्था शुक्रवार से दोपहर एक बजे से रात 12 बजे तक रहेगी।

डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि यातायात डायवर्जन के साथ ही राहगीरों को दिक्कत न हो, इसके लिए छह स्थलों पर पार्किंग सुविधा भी दी गई है। यदि किसी कोई कहीं समस्या है तो कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, उस पर संपर्क कर समस्या बता सकता है।


इन मार्गों पर यातायात डायवर्जन

  • फूलबाग चौराहे से बिरहाना रोड की तरफ सिर्फ वही वाहन जाएंगे, जिन्हें सराफा दुकानों में जाना है। ऐसे वाहन बिरहाना रोड पर निरंजन ज्वैलर्स चौराहा एवं सिरकी मोहाल चौकी चौराहा से एक्सप्रेस रोड होकर नरौना चौराहा से फूलबाग पार्किंग या पनचक्की पार्किंग में पार्क किए जा सकेंगे। बिरहाना रोड पर वाहन पार्क नहीं होंगे।
  • यदि बिरहाना रोड पर सराफा बाजार में भीड़-भाड़ व वाहनों का दबाव बढ़ता है तो फूलबाग चौराहे से बिरहाना रोड की तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।
  • घंटाघर चौराहे से कोई भी वाहन नयागंज व दवा मार्केट होकर बिरहाना रोड नहीं जाएगा। ऐसे वाहन एक्सप्रेस रोड होकर नरौना चौराहा से फूलबाग चौराहा होकर बिरहाना रोड जा सकेंगे।
  • नयागंज/दवा मार्केट के स्थानीय वाहन जिन्हें सिरकी मोहाल होते हुए बिरहाना रोड फूलबाग की तरफ जाना है, उन्हें सिरकी मोहाल चौकी चौराहा से एक्सप्रेस रोड नरौना होते हुए निकलना होगा।
  • जेड स्क्वायर माल बड़ा चौराहा पर यातायात का दबाव या जाम होने की दशा में मेघदूत तिराहे से दो पहिया वाहन के अतिरिक्त अन्य वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। उन वाहनों को मेघदूत तिराहा से वीआइपी रोड होकर निकलना होगा।
  • कोतवाली चौराहा से कोई भी वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सवार क्रिस्टल पार्किंग में पार्क कर पैदल ही जा सकेंगे।
  • राकेट तिराहा से नरौना चौराहा की तरफ आने वाले वाहन राकेट तिराहा से दाहिने मुड़कर जैपुरिया पुल से पनचक्की चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • रामबाग चौराहा से पीरोड पर कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन रामबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे से निकलेंगे।
  • जरीब चौकी चौराहा सीसामऊ से कोई भी वाहन पीरोड की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को टेनरी चौराहा से निकाला जाएगा।
  • कल्याणपुर क्रासिंग से कोई भी वाहन पनकी की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन गूबा गार्डन से बाएं मुड़कर निकलेंगे।
  • सीएनजी पेट्रोल पंप से कोई भी वाहन कल्याणपुर क्रासिंग की तरफ नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन सीएनजी पेट्रोल पंप से दाहिने मुड़कर बगिया क्रासिंग से निकलेंगे।
  • पनकी नहर से कोई भी भारी वाहन कल्याणपुर क्रासिंग की ओर नहीं जाएगा।
  • चावला चौराहा, सीटीआइ तिराहा और भोला डेयरी से कोई भी चार पहिया वाहन गोविंद नगर मार्केट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।


इन स्थलों पर रहेगी पार्किंग

नानाराव पार्क के अंदर, फूलबाग अंडर ग्राउंड, मल्टीस्टोरी पार्किंग पनचक्की, एलआइसी बिल्डिंग, क्रिस्टल पार्किंग कारसेट चौराहा और न्यू बसंत टाकीज के पीछे सेंट्रल पार्क।


समस्या हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340
  • ग्रीन कारिडोर सेल : 9454402413
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर : 9305104387

 

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर रेलवे का अतिरिक्त इंतजाम, कानपुर से बिहार, हावड़ा और गोरखपुर के लिए 65 स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- Kanpur Firing: बिधनू में जमीन के विवाद में कई राउंड फायरिंग, पिता-पुत्र समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।