विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Firing: बिधनू में जमीन के विवाद में कई राउंड फायरिंग, पिता-पुत्र समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:32 PM (IST)

कानपुर के बिधनू में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिधनू में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग

  2. पिता-पुत्र समेत चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल

  3. एक घायल की हालत नाजुक, पुलिस कर रही जांच

संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। बिधनू के दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए।

गोली लगने से घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले बिधनू सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर डीसीपी साउथ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

सेन पश्चिम पारा के रमजीपुरवा औंधा निवासी अखिलेश राजपूत ने वर्ष 2024 में बिधनू के दहेली उजागर गांव में अपने पिता रोशन लाल के नाम से तीन बीघा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन के ठीक बगल में दो महीने पहले गांव के मुन्ना सिंह राठौड़ ने दो बीघा जमीन खरीदी थी।

आरोप है कि मुन्ना सिंह ने अखिलेश की जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर बुधवार दोपहर अखिलेश अपने बेटे शीबू, भाई महेश राजपूत और भतीजे साहिल के साथ जमीन देखने पहुंचे थे।

परिवार के लोग जमीन की मेढ़ पर खड़े थे, तभी मुन्ना सिंह अपने रिश्तेदार शशिकांत राठौर, सागर पाल और तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ डबल बैरल बंदूक समेत अन्य असलहों से लैस होकर पहुंच गया। आरोप है कि मुन्ना सिंह और उसके साथियों ने अखिलेश व उनके परिवार के लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगने से अखिलेश के दाएं पैर, उनके बेटे शीबू के दाएं पैर और महेश के बेटे साहिल के कमर के नीचे चोट आई। वहीं महेश के हाथ-पैर में गोली के छर्रे लगे और गिरने से उनके सिर पर भी काफी चोट आई। घायलों में साहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस उसे हैलट अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। जमीन विवाद का मामला पहले थाने पहुंचा था और पुलिस ने जांच या कार्रवाई नहीं की थी तो संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।