विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर रेलवे का अतिरिक्त इंतजाम, कानपुर से बिहार, हावड़ा और गोरखपुर के लिए 65 स्पेशल ट्रेनें

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:47 PM (IST)

दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर कानपुर से बिहार, हावड़ा और गोरखपुर के लिए 65 सहित कुल 240 स्पेशल ट्रेनें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर से बिहार, हावड़ा, गोरखपुर के लिए 65 स्पेशल ट्रेनें।

  2. दीपावली और छठ पर्व के कारण ट्रेनों में भारी भीड़।

  3. कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की, सीट मारामारी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली व छठ को देखते हुए रेलवे की ओर से प्रयागराज रेल मंडल में 240 स्पेशल ट्रेनें दौड़ रहीं हैं। इनमें रोजाना करीब 80 ट्रेनों का आवागमन है। वहीं प्रयागराज मंडल से 35 जोड़ी ट्रेनें ओरिजनेट हो रहीं हैं।

इसके अलावा कानपुर में 65 ट्रेनें बिहार, हावड़ा, गोरखपुर की ओर जा रही हैं। वहीं मुंबई और दक्षिण के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। इन ट्रेनों में अभी तक न के बराबर ही यात्री थे, लेकिन अब भीड़ इन ट्रेनों में भी दिखने लगी है।

दीपावली और छठ पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार दोपहर दिल्ली की ओर से बिहार और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली।

जनरल टिकट लेकर यात्री आरक्षित कोचों में सवार होते दिखे, जबकि जनरल बोगियों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। दोपहर के समय प्लेटफार्मों पर ट्रेनों के पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ कोचों की ओर दौड़ पड़ी। कई यात्री सामान लेकर पहले से ही कोच के दरवाजों पर खड़े हो गए।

ट्रेन रुकते ही चढ़ने और उतरने वालों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। रूटीन के अलावा स्पेशल ट्रेनों में भी अब भारी भीड़ घुसने लगी है। कानपुर सेंट्रल से हावड़ा, प्रयागराज व गोरखपुर के रास्ते बिहार जाने वाली ट्रेनों में काफी भी दिखी। हालांकि स्पेशल ट्रेनों में बैठकर काफी यात्री गंतव्य को निकले।

प्रयागराज रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। रूटीन ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज मंडल में दो सौ से ज्यादा चलाई जा रही हैं।

ये चलाई जा रही हैं ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 03439/03440 मालदाटाउन-शकूरबस्ती 10 नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 01081/01082 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुजफ्फरपुर छह नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 04077/04078 दिल्ली से दरभंगा 10 नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 03697/03698 गया-नई दिल्ली से सात नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 03293/03294 पटना-आनंद विहार टर्मिनल पांच नवंबर
  • ट्रेन नंबर 03309/03310 धनबाद-दिल्ली सात नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 09083/09084 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर आठ नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 05087/05088 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस नौ नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 02397/02398 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल आठ नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 12206/12205 वाराणसी-साबरमती पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-सबौर छह नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 04054/04053 नई दिल्ली-हावड़ा पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 01079/01080 मुंबई-गोरखपुर पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 01207/01207 नागपुर-समस्तीपुर 11 नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 01415/01416 हड़पसर-गोरखपुर पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 02569/02570 नई दिल्ली-दरंभगा पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 04097/04098 शकूरबस्ती-दरंभगा पांच नवंबर से
  • ट्रेन नंबर 02563/02564 नई दिल्ली-बरौनी पांच नवंबर से

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।