कानपुर में बनेगा नया शहर! 6700 एकड़ में बसेंगी 3 नई सिटी, न्यू कानपुर सिटी दीपावली पर लॉन्च करने की तैयारी
कानपुर विकास प्राधिकरण 6700 एकड़ में ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी और एयरो सिटी सहित तीन नई योजनाएं विकसित करने ...और पढ़ें
-1791292853239_m.webp)
HighLights
प्राधिकरण न्यू कानपुर सिटी योजना को दीपावली में लांच करने की तैयारी में जुटा
32 हजार वर्ग मीटर में पहला पांच सौ बेड का बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
पुरानी योजनाओं से सबक लेकर केडीए योजना लाने से पहले कराएगा डिमांड सर्वे
तीन योजनाओं में छह हजार होगे भूखंड, ग्रुप हाउसिंग के लिए दिए जाएगे भूखंड
जागरण संवाददाता, कानपुर। बढ़ती आबादी को देखते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण 6700 एकड़ जमीन बर ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी और एयरो सिटी बसाने की तैयारी में जुट गया है। साथ ही 32 हजार वर्ग मीटर जमीन पर मैकराबर्टगंज में पहला पांच सौ बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। तीन योजनाओं में छह हजार भूखंड विकसित किए जाएगे इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के लिए भूखंड दिए जाएगे।
इन योजनाओं में सभी मूलभुत सुविधाओं के साथ आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। हालांकि पुरानी योजनाओं से सबक लेते हुए केडीए योजना धरातल पर लाने के लिए पहले डिमांड सर्वे कराएगा। अनियोजित प्लानिंग के कारण साढ़े छह हजार फ्लैट, होटल, माल व दुकानें नहीं बिक पा रही है करीब दो हजार करोड़ रुपये फंसा है।
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर पांच हजार एकड़ में ग्रेटर कानपुर को भीमसेन व आउटर रिंग रोड के बीच पड़ने वाले गांव सेन पश्चिम पारा, सेन पूरब पारा, पतेहुरी, गोपालपुर, गंभीरपुर, कैथा, सरनेतपुर, दुर्जनपुरव इटारा के बीच बसाया जा रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के साथ खाली जमीन चिह्नित की जा रही है।
अभी 12 सौ एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है। यहां पर साढ़े तीन हजार भूखंड विसकित किए जाएगे। इसी कड़ी में न्यू कानपुर सिटी योजना साढ़े चार सौ एकड़ में मैनावती मार्ग से सिंहपुर व सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में योजना को बसाया जाएगा। 70 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण हो गई है।
बेरी अकबरपुर कछार, गंगपुर चकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर व संभरपुर गांव में जमीन अधिग्रहण की जा रही है। 75 करोड़ रुपये से विकास कार्य भी शुरू करा दिए गए है। यहां पर पांच सौ भूखंड विकसित किए जाएगे। दीपावली में योजना लांच करने की तैयारी में प्राधिकरण जुटा है।
इसके अलावा चकेरी एयरपोर्ट के पास सीवरेज फार्म जाजमऊ (रूमा ) में 1251 एकड़ में एयरो सिटी बसाई जानी है। इसका सर्वे के लिए कंपनी लगाई गई है। यहां पर दो हजार भूखंड विकसित किए जाएगे। इसमें औद्योगिक और व्यावसायिक प्लांट भी विकसित किए जाएगे। इस योजना के बसने से औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से रोजगार के साथ ही आय भी बढ़ेगी।
इन तीनों योजनाओं में करीब छह हजार भूखंड विकसित होगे। 30 हजार लोग बसागे। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के तहत भूखंड और फ्लैट बनाए जाएगे। यहां भी 30हजार लोग बसाए जाएगे। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम, जल निकासी, पेयजल के अलावा कन्वेंशन सेंटर, होटल, नर्सिंग होम, कालेज, स्कूल आदि व्यवस्था होगी।
मैकराबर्टगंज में बने वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए जमीन का भू परिवर्तन हो गया है। शासन ने भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। बस कागजी कार्रवाई पूरी होते ही। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत हास्पिटल बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बिना डिमांड सर्वे के योजना लाने में फंसे है दो हजार करोड़ रुपये
केडीए की पूर्व उपाध्यक्ष जयश्री भोज ने वर्ष 2014 से 2016 के बीच में बिना डिमांड सर्वे के शताब्दीनगर, जवाहरपुरम, कल्याणपुर व मैनावती मार्ग में 10 हजार फ्लैट बना दिए। इसके अलावा माल होटल व दुकानें बना डाली। अभी भी साढ़े हजार फ्लैट बिकने को बाकी है। दाम भी कम करने के बाद भी फ्लैट नहीं बिक रहे है। इसके अलावा व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए तीन बार ई नीलामी हो चुकी है। करीब दो हजार करोड़ रुपये केडीए के फंसे है। प्राधिकरण बेचने में जुटा है ताकि आने वाली योजनाओं में धन की कमी न पड़े।
ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी व एयरो सिटी को धरातल पर लाने के लिए जमीन चिह्नित करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पुरानी योजनाओं में बचे फ्लैट व व्यावसायिक संपत्तियों की भी बिक्री करने के लिए टीम लगेगी।
- अभय पांडेय सचिव केडीए
यह भी पढ़ें- Kanpur झकरकटी बस अड्डे की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ से बनेगा 300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, रेलवे ब्रिज से मिलेगी कनेक्टिविटी
