विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के गांधी में ई-रिक्शा में घूमते दिखे सनी कौशल, वेबसीरीज की शूटिंग, 10 दिन बाद आएंगी बिपाशा बसु

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल अपनी आगामी वेबसीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग के लिए कानपुर में ई-रिक्शे में घूमते दिखे। बिपाशा बसु भी इस पीरियड वेबसीरीज में नजर आएंगी और दस दिन बाद कानपुर में शूटिंग में शामिल होंगी।

ई रिक्शा में बैठे सनी कौशल। वीडियो ग्रैब

ई रिक्शा में बैठे सनी कौशल। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. सनी कौशल ने कानपुर में वेबसीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग की।

  2. बिपाशा बसु दस दिन बाद कानपुर में शूटिंग के लिए आएंगी।

  3. 'बाराबंकी' वेबसीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर एक पीरियड ड्रामा है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल मंगलवार को गांधी नगर में ई-रिक्शे में सफर करते नजर आए। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। दरअसल, वह अपनी आगामी वेबसीरीज ‘बाराबंकी’ की शूटिंग के लिए शहर पहुंचे थे। गांधी नगर के अलवा पुराने एयरपोर्ट पर भी वेबसीरीज की शूटिंग की गई।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली वेबसीरीज में बिपाशा बसु भी नजर आएंगी। लाइन प्रोड्यूसर मो. रिजवान अख्तर ने बताया कि यह एक पीरियड वेब सीरीज है। इसकी शूटिंग कानपुर के अलावा लखनऊ और बाराबंकी में भी होनी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बिपाशा बसु के सीन भी शूट होने थे, लेकिन वह किन्हीं कारणों वश नहीं आ सकीं।

दस दिन बाद धनकुट्टी में होगी शूटिंग, आएंगी बिपाशा

मो. रिजवान ने बताया कि कानपुर में पहले दो दिन की शूटिंग होनी थी, लेकिन उसे एक दिन में पूरा कर लिया गया है। अब दस दिन बाद फिर से शहर नें शूटिंग होगी। इस दौरान आनंद बाग और धनकुट्टी में सीन फिल्माए जाएंगे। इस दौरान बिपाशा बासु के आने की पूरी उम्मीद है।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रहा मौका

वेबसीरीज में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जा रहा है। वेबसीरीज में शहर के सलमान अख्तर, अजय त्रिपाठी और अनुराग शुक्ला सहिता कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- सीट शेयरिंग से बगावत के सुर! 150 में कांग्रेस को सपा ने थमाई सिर्फ 26 की लिस्ट, कानपुर में किदवई नगर और गोविंदनगर पर फंसा पेच

यह भी पढ़ें- कानपुर राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: बिल्डर सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा, दो केडीए कर्मी समेत 4 जांच के घेरे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।