Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Solar Eclipse 2025: इस सूर्यग्रहण में शनि और सूर्य का समसप्तक योग, ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से जानें राशियों पर इसका असर

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 04:14 PM (IST)

    वर्ष 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण आज लग रहा है। भारतीय समयानुसार यह रात 11 बजे से शुरू होकर तड़के 3.24 बजे तक रहेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार सूर्यग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा इसलिए सूतककाल भी मान्य नहीं है। कन्या राशि में लगने वाले इस ग्रहण का राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। शनि और सूर्य का समसप्तक योग भी रहेगा।

    Hero Image
    आज साल 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण है।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Solar Eclipse 2025: वर्ष 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण कुछ ही देर में पड़ने जा रहा है। भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होकर सोमवार तड़के 3.24 बजे तक सूर्यग्रहण रहेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार इस सूर्यग्रहण का भारत में कोई असर नहीं है और न ही कोई सूतककाल मान्य रहेगा। लेकिन इसका राशियों पर गहरा असर पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय समयानुसार, 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होगा और इसकी समाप्ति तड़के करीब 3 बजकर 26 मिनट पर होगी हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा फिर भी इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखेगा। साल का अंतिम सूर्यग्रहण कन्या राशि में लगेगा। इसी के साथ इस अवधि में शनि और सूर्य का समसप्तक योग भी रहेगा। दोनों ग्रह एक दूसरे पर सप्तम दृष्टि डालेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि के अच्छे संबंध नहीं बताएं गए हैं।

    • तिथि: 21 सितंबर 2025, रविवार
    • प्रारंभ: रात 10:59 बजे
    • मध्य: 22 सितंबर, 1:11 बजे
    • समाप्ति: 22 सितंबर, 3:23 बजे
    • सूर्य-चंद्र: कन्या राशि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
    • भारत में दृश्य नहीं, इसलिए सूतक मान्य नहीं

    जानें किस राशि में क्या असर और उपाय

    • मेष : करियर और शत्रुओं का टकराव
    • उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें।

    • वृषभ : प्रेम, संतान और निवेश पर संकट
    • उपाय: बुधवार को गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

    • मिथुन : गृहस्थी और संपत्ति में अस्थिरता
    • उपाय: माता की सेवा करें और घर में दीपक जलाएं।

    • कर्क : भाई-बहन और यात्राओं में व्यवधान
    • उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें

    • सिंह : धन और वाणी पर असर
    • उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजन करें।

    • कन्या : व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर ग्रहण
    • उपाय: बुधवार को गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

    • तुला : गुप्त शत्रु और खर्च बढ़ेंगे
    • उपाय: शनिवार को तिल और तेल का दान करें।

    • वृश्चिक : मित्रता और लाभ पर ग्रहण
    • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    • धनु : पद और प्रतिष्ठा पर संकट
    • उपाय: गुरुवार को पीली दाल का दान करें।

    • मकर : भाग्य और शिक्षा में बाधा
    • उपाय: गुरुवार को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करें।

    • कुंभ : अचानक संकट और ऋण का बोझ
    • उपाय: काले तिल और जल अर्पित करें।

    • मीन : विवाह और साझेदारी पर असर
    • उपाय: शुक्रवार को दाम्पत्य पूजा करें और गुलाबी वस्त्र पहनें

    (जैसा कि आचार्य पवन तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान ने बताया)